Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर के 48 गांवों में 8 दिनों में शुरू होगा सड़कों का निर्माण कार्य, दो गांवों में बाईपास मार्ग के शिलान्यास की भी तैयारी

    By Manish Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 15 Jun 2026 06:25 AM (IST)

    Saharanpur News : लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने चंदपुर गांव में घोषणा की कि 48 गांवों में आठ दिनों के भीतर सीसी और काली सड़कों का निर्म ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक‍ फोटो

    प्रतीकात्‍मक‍ फोटो

    HighLights

    1. लोक निर्माण राज्यमंत्री ने गांव चंदपुर में किया सीसी रोड का लोकार्पण व शिलान्यास।

    2. दल्हेड़ी बडगांव व चंदपुर गांवों के लिए बाईपास मार्ग का होगा शिलान्यास।

    संवाद सूत्र, बड़गांव (सहारनपुर) : लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि देवबंद विधानसभा क्षेत्र की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। अगले 20 वर्षों तक सड़कों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कुंवर बृजेश सिंह के ही पत्थर लगेंगे। कहा क‍ि केवल आठ दिनों के अंदर देवबंद क्षेत्र के 48 गांवों में सीसी रोड व काली सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होंगे।

    उन्‍होंने चंदपुर गांव में 25 लाख की लागत से 350 मीटर लंबी सीसी का लोकार्पण व 38 लाख की लागत से 450 मीटर लंबी सीसी मार्ग का शिलान्यास करते कहा कि देवबंद विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने तीन मंदिरों मानकी मंदिर देवबंद, जूड मंदिर जडोदा पांडा व राधा बल्लभ मंदिर देवबंद के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत कर कार्य शुरू कराए हैं।

    कहा कि विधानसभा क्षेत्र की पांच सडकों को 10 मीटर चौड़ा किया जा चुका है। दल्हेड़ी बड़गांव व चंदपुर गांवों के लिए बाईपास मार्ग का शिलान्यास होने वाला है।

    यह भी पढ़ें- सहारनपुर में सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए कराेड़ों का बजट जारी, PWD कराएगा कार्य

    इस दौरान नकली सिंह प्रधान महेशपुर, मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह,सुधीर, विक्रम सिंह, काक्का मुकेश प्रधान सहित अनेक गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। अध्यक्षता राजकुमार पांचाल संचालन मनोज सिंह ने किया।

    यह भी पढ़ें- VIDEO: सहारनपुर में DIG कार्यालय परिसर की दीवार गिरते ही मची अफरातफरी, इधर-उधर भागने लगे लोग; कई वाहन मलबे में दबे

    यह भी पढ़ें- दो सांड़ की जंग का मैदान बनी सहारनपुर की रोड, राहगीरों और दुकानदारों में मची भगदड़