दो सांड़ की जंग का मैदान बनी सहारनपुर की रोड, राहगीरों और दुकानदारों में मची भगदड़
Saharanpur News : सहारनपुर के नानौता में दो सांड़ों की लड़ाई से बाजार में अफरातफरी मच गई, जिसमें तीन बाइक क्षतिग्रस्त हुईं और एक युवक घायल हो गया। ...और पढ़ें

दो सांड़ की जंग का मैदान बना बाजार (वीडियो ग्रैब)
HighLights
नानौता बाजार में दो सांड़ों की लड़ाई से दहशत।
सांड़ों की भिड़ंत में तीन बाइक क्षतिग्रस्त, एक घायल।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कस्बा नानौता में बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को थाना रोड पर दो सांड़ आपस में भिड़ गए। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। दोनों की लड़ाई इतनी उग्र हो गई कि सड़क पर चल रहे राहगीरों और दुकानदारों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
लोग अपनी जान बचाने के लिए बाजार में इधर-उधर भागते नजर आए। सांड़ के आपस मे भिड़ने से तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं एक युवक भी सांड़ ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के दौरान थाना रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
दुकानदारों ने अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई, जबकि राहगीर भय के कारण सड़क किनारे खड़े हो गए। काफी देर तक दोनों सांड सड़क पर उत्पात मचाते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।
घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें- VIDEO: गायों को गर्मी से राहत देने का अनोखा तरीका: गोशाला में पिलाया गुलाब शर्बत, खिलाए जा रहे मौसमी फल और सब्जियां
पिकअप में टकराई बाइक, युवक की मौत
सहारनपुर: नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान निवासी श्यामलाल की पिछले कई दिनों से तबियत खराब चल रही है। जिस कारण वह अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।सोमवार की शाम को उनका बेटा 30 वर्षीय अमित प्रजापति उनको देखने के लिए अस्पताल जा रहा था।
यह भी पढ़ें- Delhi-Saharanpur Highway पर बेसहारा गोवंशियों का डेरा, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा
जब अमित ग्राम टोली ईंट भट्ठे के निकट पंहुचा तो वहां खड़े पिकअप वाहन से उसकी बाइक टकराई गई। राहगीरो ने उसको उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक स्वजन की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।