VIDEO: गायों को गर्मी से राहत देने का अनोखा तरीका: गोशाला में पिलाया गुलाब शर्बत, खिलाए जा रहे मौसमी फल और सब्जियां
सहारनपुर के नारायणपुर गांव की गोशाला में ग्रामीण 200 बेसहारा गोवंश को गुलाब शर्बत, मौसमी फल और सब्जियां खिलाकर राहत पहुंचा रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा ...और पढ़ें
HighLights
सहारनपुर के नारायणपुर गांव की गोशाला में ग्रामीणों ने की व्यवस्था।
इस कवायद से लगभग 200 बेसहारा गोवंश को मिल रही ठंडक।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। गर्मी का सीजन अपने पूरे चरम है। गर्मी के सीजन में लोग शीतल पेय पदार्थ की तरफ दौड़ रहे हैं। सत्तू से लेकर तुकमलंगा, साफ्टड्रिंक की बाजार में खूब बिक्री हो रही है। खीरा, ककड़ी खरबूजा का भी लोग सेवन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पशुओं को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए गोशाला में गायाें को गुलाब शर्बत के अलावा मौसमी फल व सब्जियां खिलाकर उनको राहत प्रदान करने की कोशिश की जा ही है।

नकुड़ कस्बे के गांव नारायणपुर में स्थित गोशाला में ग्रामीण इंसानियत और गो सेवा की एक अनोखी मिसाल पेश की है। इस प्रयास की हर कोई सराहना कर रहा है। गोशाला में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच गांव के लोगों ने गाय को को हीट वेव व गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए है।

इस गोशाला में लगभग 200 बेसहारा गोवंश मौजूद है जिनके शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए ग्रामीणों ने उनको गुलाब शरबत पिलाया जा रहा है। इसके साथ ही गायों को मौसमी फल जिसमें खरबूजा, तरबूज व मौसमी सब्जियां जो शरीर को ठंडक प्रदान करें जिसमें खीरा, ककड़ी, गाजर आदि भी खिलाई जा रही है।

गो सेवक अनिल कुमार सैनी ने बताया कि वैसे तो प्रत्येक दिन इसी तरीके से गो माता की सेवा की जाती है। मगर गर्मियों के दिनों में इस सेवा को ज्यादा बढ़ा दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में आधुनिक सुविधाओं वाली नई टाउनशिप में प्लाॅट खरीदने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह ने बताया कि यह ग्रामीणों का बेहतर प्रयास है। गर्मी के मौसम में ताजे फल व हरी सब्जियां भी गो वंश को काफी राहत देगी। गुलाब शर्बत से गो वंश को डिहाइड्रेशन से भी बचाया जा सकता है। इस शरबत की तासीर ठंडी होती है।