Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Saharanpur Highway पर बेसहारा गोवंशियों का डेरा, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा

    By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 26 May 2026 06:17 PM (IST)

    Saharanpur News : सहारनपुर में बेसहारा गोवंशी अब खेतों के साथ-साथ हाईवे और रिहायशी इलाकों में भी झुंड बनाकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ...और पढ़ें

    सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सड़क पर बैठे बेसहारा गोवंशी। जागरण

    सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सड़क पर बैठे बेसहारा गोवंशी। जागरण

    HighLights

    1. खेतों के बाद अब रिहायशी इलाकों में भी पशुओं का आतंक।

    2. प्रशासन की लापरवाही से बड़े हादसों का खतरा बढ़ा।

    सवाद सूत्र, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सहारनपुर। बेसहारा गोवंशी के समूह खेतों व जंगलों के बाद अब दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और अन्य मार्गों के बीचों-बीच झुंड बनाकर बैठे दिखाई देने लगे हैं, जिससे दुर्घटनाटओं का खतरा बढ़ गया है। लोग अधिकारियों से लगातार समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

    प्रदेश सरकार बेसहारा गोवंशी को गौशालाओं में भेजे जाने का दावा कर रही है। अधिकारियों को भी नियमों का सख्ती से पालन करने को कह रही है। लेकिन सच ये है कि इस बारे में प्रशासन पूरा लापरवाह है। अभी तक बेसहारा पशु खेतों पर दिखाई पड़ते थे, जो बराबर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। किसानों ने बहुत बार शिकायतें भी की, लेकिन स्थिति जस की तस नजर आ रही है।

    वर्तमान की बात करें तो बेसहारा पशुओं को किसान खेतों से दौड़ा देते हैं। ऐसे में ये बेजुबान गोवंशी झुंड के रूप में हाईवे के बीचों बीच आकर बैठ जाते हैं जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। रात को यही झुंड यात्रियों के लिए आफत बन सकता है।

    कई माह पूर्व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (Delhi-Saharanpur Highway) पर गांव काजोली के निकट शामली निवासी कार सवार की कार के आगे बेसहारा गोवंशी आने से कार पलट गई थी एक बाइक सवार दो दिन पहले दुर्घटना का शिकार हुआ था।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Economic Corridor पर सफर करने वाले ध्यान दें, इस पर रूट किया गया है डायवर्ट; यह है वैकल्पिक व्यवस्था

    क्षेत्र में आए दिन इन बेसहारा पशुओं की तादाद का बढ़ने से लोग परेशान हैं, हाईवे के साथ गली गली मुहल्ले में यह पशु घूमते दिखाई देते हैं वहीं लोगों के घरों में भी घुसने लगे है। प्रशासन की यही लापरवाही रही तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-अंबाला मार्ग के यात्री ध्‍यान दें, कई ट्रेनों का रूट बदलेगा; नोट कर लें तारीख