'मैं केंद्र सरकार के संगठन का पदाधिकारी हूं, मुझे पुलिस स्कार्ट चाहिए' यह कहने पर खुली पोल और हो गया गिरफ्तार
Saharanpur News : सहारनपुर में कोतवाली देहात पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पुलिस स्कार्ट लेने के प्रयास में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।
HighLights
फर्जी दस्तावेजों से पुलिस स्कार्ट लेने का किया प्रयास।
जांच में फर्जी लेटर की हुई पुष्टि, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कोतवाली देहात थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पुलिस स्कार्ट लेने के प्रयास के मामले में वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर राजफाश किया है।
आरोपित खुद को केंद्र सरकार से जुड़े एक संगठन का पदाधिकारी बताकर पुलिस सुरक्षा हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में उप निरीक्षक नरेंद्र भड़ाना की तरफ से तहरीर देकर गांव मिर्जापुर पोल निवासी मो. अनस के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में केस दर्ज कराया गया था।
आरोपित ने केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संगठन भारत सरकार के अधीन भारतीय न्याय अधिनियम राष्ट्रीय अध्यक्ष सहैल खान सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के नाम पर फर्जी लेटरहेड तैयार किया था। वह सहारनपुर आगमन के दौरान पुलिस स्कार्ट उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया।
कोतवाली देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच की तो फर्जीवाड़े का पता चला। जांच में पत्र के फर्जी होने की पुष्टि हुई। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेहट रोड स्थित गोयल ढाबे के पास से आरोपित को गिरफ्तार किया।
पुलिस आरोपित यह पता लगा रही है कि आरोपित ने इस तरह की वारदात को पहले भी अंजाम तो नहीं दिया। यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में अन्य व्यक्ति या गिरोह तो शामिल नहीं है।
खबरें और भी
इन्होंने कहा
फर्जी लेटर तैयार कर आरोपित ने स्काट लेने का प्रयास किया। दस्तावेजों की जांच की गई तो लेटर फर्जी निकला। थाने में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
-देवेश कुमार शर्मा, प्रभारी थाना कोतवाली देहात