Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में आधार कार्ड बनवाना हुआ आसान, प्रधान डाकघर में रविवार को भी यह सुविधा; ये हैं जिले के 23 आधार केंद्र

    By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:22 PM (GMT+05:30)

    Saharanpur News: सहारनपुर प्रधान डाकघर में अब आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने की सुविधा दो पालियों में और रविवार को भी मिलेगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. प्रधान डाकघर में दो पालियों में मिलेगी आधार कार्ड की सेवा।

    2. एक केंद्र पर प्रतिदिन 40 कार्ड बनाने-अपडेट करने का लक्ष्य निर्धारित।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नए आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लक्ष्य की प्राप्त के लिए डाक विभाग ने नई पहल की है। प्रधान डाकघर में दो पाली में ये काम होंगे। यहां रविवार को भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे। जिले के उप डाकघरों में 23 आधार केंद्र संचालित है।

    एक केंद्र पर प्रतिदिन 40 कार्ड बनाने-अपडेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग ने फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए है कि वह स्कूल-कालेजों में प्रधानाचार्य से संपर्क कर छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें।

    महानगर में सर्किट हाउस रोड पर पंत विहार के निकट आधार सेवा केंद्र पर नए आधार कार्ड बनाने के साथ अपडेट कराने की सुविधा है। डाक विभाग ने जीपीओ रोड स्थित प्रधान डाकघर में पहले एक ही पाली में आधार केंद्र संचालित होता था।

    लोगों की सुविधा के मद्देनजर अब विभाग ने यहां दो पाली में आधार केंद्र संचालित कराने की सुविधा शुरू की है। पहली पाली में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक यहां नए आधार बनाने के साथ ही पुराने अपडेट किए जा रहे है।

    अब रविवार को भी प्रधान डाकघर में सुबह 10 से शाम छह बजे तक आधार कार्ड बनवाने की सुविधा सुलभ कराई गई है। यहां 70 से 80 आधार कार्ड प्रतिदिन बनाए जा रहे है। प्रधान डाकघर सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के उप डाकघरों में 23 आधार सेंटर संचालित है। प्रत्येक केंद्र पर रोजाना 40-40 आधार का लक्ष्य है। विभाग के मुताबिक रोजाना 920 आधार कार्ड का लक्ष्य है।

    खबरें और भी

    अभी तक 500 से अधिक नए आधार बनाए और अपडेट किए जा रहे है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभाग ने फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया है कि वह स्कूलों में स्कूल-कालेजों में प्रधानाचार्य से संपर्क कर छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए प्रेरित करें। एसपी डाक हिमांशु तिवारी ने बताया कि सभी आधार सेवा केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूरा कराएं।

    इन डाकघरों में आधार सेंटर

    • प्रधान डाकघर
    • उप डाकघर कचहरी
    • खलासी लाइन
    • मिशन कंपाउंड
    • रानी बाजार
    • सिटी डाकघर शहीदगंज
    • उप डाकघर गोपालनगर
    • बाजोरिया मार्ग
    • नागल
    • मुजफ्फराबाद
    • नकुड़
    • बाबैल बुजुर्ग
    • नानौता
    • जड़ौदा पांडा
    • गंगोह
    • देवबंद
    • सरसावा
    • चिलकाना
    • रामपुर मनिहारान
    • छुटमलपुर
    • बेहट
    • अंबेहटा