Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में सैलून मालिक की गर्दन पर युवकों ने किया उस्तरे से हमला, नस कटने के कारण चंडीगढ़ रेफर 

    By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:26 PM (IST)

    सहारनपुर के पठेड़ कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों ने एक सैलून मालिक की गर्दन पर उस्तरे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गले की नस ...और पढ़ें

    तीन लोगों ने सैलून स्वामी की गर्दन पर किए उस्तरे से वार (AI जेनरेटिड फोटो)

    तीन लोगों ने सैलून स्वामी की गर्दन पर किए उस्तरे से वार (AI जेनरेटिड फोटो)

    HighLights

    1. लोगों की बढ़ती भीड़ को देख तीनों आरोपित मौके से हुए फरार।

    2. भाई की तहरीर पर पुलिस ने किया तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    संवाद सूत्र पठेड़ (सहारनपुर)। कस्बा पठेड़ में मामूली कहासुनी के बाद कस्बे के ही तीन लोगों ने सैलून स्वामी की गर्दन पर उस्तरे से वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना रविवार देर शाम की है।

    कस्बा पठेड निवासी कल्लू पुत्र राम प्रसाद का कस्बे में ही सैलून है। रोजाना की तरह वह अपने सैलून पर देर शाम तक काम कर रहा था। तभी सैलून पर कस्बे के ही तीन युवक आये ओर सैलून में रखे फव्वारे को चलाने लगे। फव्वारे से दुकान पर बैठे ग्राहक के ऊपर पानी गिर गया जिस पर युवकों से सैलून संचालक की कहासुनी हो गई।

    इसके बाद एक युवक ने उसके सैलून से उस्तरा उठाकर कल्लू की गर्दन व सीने पर वार कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ को देखकर आरोपित मोके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व स्वजन घायल को जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसकी गले की सांस लेने की नस कट जाने से उसको हायर सेंटर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    इस बारे में थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायल हुए सैलून संचालक के भाई पुष्पेन्द्र की ओर से पठेड़ के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर आई है तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी

    छात्रों ने किया भाई व सहपाठी पर हमला 

    बड़गांव : कालेज के छात्रों की मारपीट में अभिभावक व छात्र घायल हो गए। मिर्जापुर निवासी भगतसिंह पुत्र राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह छुट्टी के समय अपने भाई वेदवृत को लेने जनता इंंटर कालेज अंबेहटाचांद गया था। आरोप है कि कालेज के प्लाट में भगवानपुर, टपरी व अंबेहटा चांद के पांच छात्र उसके भाई वेदवृत के साथ मारपीट कर रहे थे।

    भाई को छुड़़वाने को वह बीच बचाव करने लगा तो आरोपित छात्रों ने वेदवृत के साथ उसकी भी पिटाई कर डाली। हाथ में पहना कड़ा लग जाने से वह चोटिल हो गया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल के नाबालिग बच्चों में मामूली मारपीट थी। समझौता की बात चल रही है।