Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में जल्द 100 एकड़ में बसेगी नई टाउनशिप, पूरा होगा अपने घर का सपना

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:05 AM (GMT+05:30)

    आवास विकास परिषद सहारनपुर में दिल्ली रोड पर शाकंभरी विहार योजना का 100 एकड़ भूमि पर विस्तार कर रहा है। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. शाकंभरी विहार योजना का 100 एकड़ में विस्तार।

    2. आवास विकास परिषद ने डीएम को भेजी फाइल।

    3. तीन गांवों की जमीन पर बनेगी नई टाउनशिप।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली रोड पर शाकंभरी विहार योजना के विस्तार की कवायद तेज हो गई है। आवास विकास परिषद ने इसके लिए फाइल तैयार कर डीएम के पास भिजवाई है। इसमें तीन गांवों की करीब 100 एकड़ जमीन पर आवासीय योजना विकसित की जाएगी।

    आवास विकास परिषद ने दिल्ली रोड पर अपनी शाकंभरी विहार आवासीय कालोनी का विस्तार कर नई टाउनशिप विकसित करने के लिए इससे सटी करीब 100 एकड़ भूमि चिह्नित की है। आवासीय योजना के विस्तार के लिए चिह्नित भूमि चुनहेटी गाड़ा, मवी खुर्द और सईदपुरा गांव के किसानों की जमीन शामिल हैं।

    दिल्ली रोड स्थित पालीटेक्निक संस्थान के पीछे स्थित इस जमीन को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जमीन का मुआवजा तय करने के लिए अवार्ड की घोषणा की जानी थी, लेकिन करीब साढ़े तीन माह पहले तत्कालीन डीएम मनीष बंसल का तबादला होने के चलते प्रक्रिया बीच में अटक गई।

    यह भी पढ़ें- सहारनपुर में जिम संचालक देवदत्त का उनकी इच्छा के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

    आवास विकास परिषद ने फिर से फाइल तैयार कर मनीष बंसल की जगह स्थानांतरित होकर आए डीएम अरविंद कुमार चौहान के पास भिजवाई है। डीएम की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद ही अवार्ड की घोषणा हो पाएगी।

    शाकंभरी विहार कालोनी के विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। जमीन के अवॉर्ड की घोषणा की स्वीकृति के लिए फाइल डीएम के पास भिजवाई है। डीएम की स्वीकृति मिलते ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

                                                   नंद बाला वल्लभ, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद

    खबरें और भी