यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेल गाड़ियों में 20 दिन तक नो-रिजर्वेशन, वेटिंग लिस्ट भी है बहुत लंबी
सहारनपुर से चलने वाली ट्रेनों में अगले 20 दिनों तक रिजर्वेशन फुल हैं और वेटिंग लिस्ट लंबी है, जिससे यात्रियों को यात्रा में परेशानी हो रही है। दिल्ली, ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सहारनपुर से ट्रेनों में 20 दिन तक रिजर्वेशन फुल।
दिल्ली, मुंबई, लखनऊ मार्गों पर लंबी वेटिंग लिस्ट।
यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त कोच लगाए गए।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। गर्मी का सीजन व स्कूलों की छुट्टियां समाप्त होने के बावजूद तमाम मार्गों की रेल गाड़ियों में रिजर्वेशन अगले 20 दिन तक फुल होने के कारण कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली, मुंबई तथा लखनऊ मार्ग की ट्रेनों में तो सफर को मारामारी मची है।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 153 ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिसमें विभिन्न मार्गों की करीब 94 प्रतिशत लंबी दूरी की मेल व एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। इनमें कुछ ट्रेनें साप्ताहिक हैं, लेकिन उनकी संख्या काफी कम है। यात्रियों की संख्या आम दिनों में 32 से 35 हजार रहती है, जबकि सीजन में 50-55 हजार का आंकड़ा छू लेती है।
गर्मी के सीजन में सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने के साथ ही अनेक ट्रेनों में तो वेटिंग लिस्ट 100 का आंकड़ा पार कर गई थी। अब जुलाई में भी ट्रेनों के रिजर्वेशन फुल तथा वेटिंग लिस्ट लंबी होनी शुरू हो गई है। ऐसे में यात्री सफर को परेशान हैं तथा उन्हें यात्रा के मार्ग नहीं सूझ रहा है। रेल अधिकारियों का कहना है कि वेटिंग के चलते कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए है, यात्रियों को सफर में दिक्कतें न हो इसके हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इन एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल व वेटिंग
गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा मेल रिजर्वेशन मेल में 20 जुलाई तक रिजर्वेशन फुल व स्लीपर तृतीय एसी में 7-7 वेटिंग, 12356 अर्चना एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल व वेटिंग,15904 चंडीगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल 20 वेटिंग, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल 22 वेटिंग, 13042 हिमगिरी एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल वेटिंग, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल, 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल,14656 सरयू यमुना एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल 23 वेटिंग, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल 10 वेटिंग, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल वेटिंग। 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल वेटिंग, 14661 शालीमार एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल 46 वेटिंग, 12904 गोल्डन टैंपल मेल, रिजर्वेशन फुल 11 वेटिंग, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रिजर्वेशन फुल 12 वेटिंग, चल रही है। जबकि दिल्ली व लखनऊ मार्ग की वंदे भारत तथा शाताब्दी एक्सप्रेस में 12 जुलाई के बाद सीट उपलब्ध है।