सहारनपुर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंंटे को लेकर IMD का यह है अनुमान
Saharanpur News : सहारनपुर में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ...और पढ़ें

HighLights
जिले में रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी।
दिन व रात का तापमान करीब पहुंचा।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिले में घने काले बादलों के छाए रहने के साथ ही थम-थम कर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा ने मौसम के मिजाज को पलट कर रख दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच हवाओं के वेग में कमी के कारण उमस से परेशानी है।
विगत दिनों की भीषण गर्मी व उमस के बाद मंगलवार दोपहर व रात्रि में हुई हल्की वर्षा के साथ बुधवार की सुबह घने काले बादलों के छाए रहने तथा रूक रूक कर हो रही हल्की वर्षा तो कभी बूंदाबांदी से हुई। वर्षा के कारण मौसम में खासा बदलाव आया तथा गर्मी के तेवर भी नरम पड़े है।
दिन में कई बार बूंदाबांदी का दौर चलने के बाद शाम करीब 4:30 बजे के बाद आसमान पर बादलों की आवाजाही के बीच सूर्यदेव ने दर्शन दिए जिसके चलते मौसम फिर बदलने लगा था। जबकि रात्रि में हुई वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में पानी की निकासी अवरुद्ध होने के कारण जलजमाव की स्थिति बनी रही।
साथ ही बिजली भी सुचारू नहीं रह पा रही है तथा अनेक क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने तथा बार बार ट्रिपिंग ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है।
उधर पारा भी ढलान पर है तथा दिन व रात का तापमान कम होने के साथ ही एक दूसरे के करीब पहुंच रहा है। वर्षा के चलते रात के तापमान में 2.0 डिग्री तथा दिन के में 1.0 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है और वर्षा 2.0 एमएम हुई है।
खबरें और भी
राजकीय मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम अगले 48 घंटों के दौरान घने बादलों की आवाजाही के बीच तेज वर्षा व बिजली गिरने की संभावना जता रहे है।