Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंद्रशेखर पर हुए हमले को लेकर व‍िपक्ष ने UP सरकार को घेरा, अखि‍लेश बोले- जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो...

    By Riya.PandeyEdited By: Riya.Pandey
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 09:18 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर पर शाम 530 बजे जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई । चंद्रशेखर पर ह ...और पढ़ें

    चन्द्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश और आप नेता संजय सिंह ने कानून व्यवस्था पर बोला हमला
    चन्द्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश और आप नेता संजय सिंह ने कानून व्यवस्था पर बोला हमला

    सहारनपुर, जागरण टीम: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर पर शाम 5:30 बजे जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई । चंद्रशेखर पर हमला करने वाले हमलावर हरियाणा नंबर की गाड़ी से आए थे। हमले में अपराधियों ने 4 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फिलहाल उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    चंद्रशेखर आजाद पर हमला होते ही राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि राज्य में जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है आम जनता का क्या होगा?

    वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने भी चंद्रशेखर आजाद पर दिनदहाड़े हुए हमले पर सवाल उठाया है। संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि "यूपी में नेताओं पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वंचित समाज के लिये बहादुरी से लड़ने वाले युवा नेता चंद्रशेखर आजाद पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला यूपी में जंगलराज की हकीकत बयान करता है।"

    इस मामले पर हमले की पूरी जानकारी देते हुए सहारनपुर एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने बताया कि 'गोली पेट को छूकर निकली है। वे अभी ठीक हैं। डाक्टर ने बताया है कि उनकी स्थिति सामान्य है। घटना देवबंद क्षेत्र में हुई है इसकी पुलिस गहनता से जांच करेगी, उचित कार्रवाई की जाएगी।'

    खबरें और भी