Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीटेक में फेल होने के बाद घर से निकले छात्र की कार नहर में मिली, छात्र का सुराग नहीं

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:08 PM (IST)

    Saharanpur News: बीटेक में फेल होने पर स्वजन की डांट से नाराज होकर सहारनपुर का एक छात्र अपनी कार लेकर घर से निकल गया। उसकी कार नहर में मिली, लेकिन छात ...और पढ़ें

    सहारनपुर में नहर से छात्र की कार निकलवाते कर्मी।

    सहारनपुर में नहर से छात्र की कार निकलवाते कर्मी।

    HighLights

    1. देहरादून के पेट्रोलियम कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष का है छात्र।

    2. छात्र की तलाश में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। बीटेक के छात्र को फेल होने पर स्वजन ने डांट दिया। जिससे नाराज होकर वह कार लेकर घर से निकल गया। छात्र की कार बड़ी नहर में पड़ी हुई मिली। जिसे पुलिस ने बाहर निकलवाया। मगर छात्र का कोई पता नहींं चला। बुधवार को दिन भर उसकी तलाश में नहर में गोताखोरों की मदद से सर्चिग अभियान चलाया गया।

    देहात कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी जितेंद्र सैनी पवन हंस हेली सर्विस में एकाउंटेंट के पद पर वर्तमान में नोएडा में कार्यरत है। उनका 21 वर्षीय बेटा अभिनव सैनी देहरादून के पेट्रोलियम कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस के अनुसार अभिवन का कुछ दिनों पहले बीटेक का रिजल्ट आया था। जिसमें वह फेल हो गया था।

    कालेज वालों ने अभिनव के स्वजन को कालेज में बुलाया था। इसके बाद मंगलवार की शाम को स्वजन ने अभिनव को परीक्षा परिणाम को लेकर डांट दिया था। अभिनव के फूफा सरसावा निवासी अरूण कुमार ने बताया कि अभिनव करीब शाम सात बजे होंडा सिटी कार लेकर घर से निकला था। इसके बाद स्वजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

    पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई थी। वहीं अभिनव की होंडा कार बुधवार की सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में बड़ी नहर से मिली। क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि एक कार हलालपुर-चिलकाना रोड पर नहर में डूबी हुई है। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व कार को बाहर निकाला।

    खबरें और भी

    कार में अभिनव नहीं मिला। वहीं अभिनव की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्चिंग अभियान भी चलाया। मगर उसके बारे में कोई पता नहीं चल पाया। क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। युवक के मिलने के बाद ही आगे की जानकारी हो पाएगी। पुलिस युवक के स्वजन से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है।