VIDEO: चलती ट्रेन में किन्नर ने की बच्चों और महिलाओं के सामने अश्लील हरकत, यात्रियों से गाली-गलौज व मारपीट
चलती ट्रेन में एक किन्नर द्वारा यात्रियों से अभद्रता और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। आरपीएफ अंबाला डिवीजन ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर ...और पढ़ें
HighLights
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
आरपीएफ अंबाला डिवीजन ने शुरू की जांच, जल्द कार्रवाई का आश्वासन।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। चलती हुई ट्रेन में किन्नर ने रुपये मांगने को लेकर यात्रियों से अभद्रता की। जब यात्रियों ने रुपया देने से मना किया तो आरोपित किन्नर ने यात्रियों से मारपीट भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ अंबाला डिवीजन ने इसमें जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किन्नर ट्रेन में बच्चों व महिलाओं के सामने ही अश्लील हरकत कर रहा है।
चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 15904 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 16 अप्रैल की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में ट्रेन के अंदर एक किन्नर द्वारा यात्रियों के साथ बहस, अभद्र भाषा और कथित रूप से धक्का-मुक्की की जा रही है।
यह घटना रात के समय की है और ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किन्नर यात्रियों को धमकाते हुए अपने फोन से किसी को बुलाने की बात भी करता नजर आ रहा है, जिससे यात्रियों में भय का माहौल बन गया। इसके साथ ही वह सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने की बात कर रहा था।
वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि कि किस तरीके से किन्नर द्वारा अभद्रता की जा रही है और गाली गलौज और गंदी-गंदी गालियों का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि ट्रेन के अंदर महिलाएं बच्चे मौजूद नजर आ रहे हैं, जिससे ट्रेन के अंदर यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
खबरें और भी
वीडियो वायरल होने के बाद अंबाला डिवीजन आरपीएफ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है । इसके कहा गया है कि वीडियो में दिख रहे किन्नर की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही संबंधित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों में नियमित चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इन्होंने कहा
आरपीएफ अंबाला डिवीजन ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर इसको लेकर जानकारी दी है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। किन्नर का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।
- सुरेंद्र मीणा प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ सहारनपुर।