Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways News: यात्री कृपया ध्यान दें, बदल गया इस वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल

    Updated: Fri, 05 Dec 2025 08:07 AM (IST)

    सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत सुबह 5:05 बजे स ...और पढ़ें

    सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल में बड़ा बदलाव

    सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल में बड़ा बदलाव

    HighLights

    1. वंदे भारत के शेड्यूल में बदलाव

    2. रेलवे ने जारी की सूचना

    3. आधिकारिक वेबसाइट पर देखें शेड्यूल

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत सुबह 5:05 बजे सहारनपुर से संचालित होगी।

    वहीं वापसी में लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से 3:10 बजे चलेगी। बता दें कि पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत का संचालन सुबह में लखनऊ से और दोपहर बाद सहारनपुर से होना निर्धारित हुआ था।

    रेलवे के कोचिंग निदेशक संजय आर. नीलम ने वंदेभारत के संचालन का संशोधित टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि अभी ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है है। रेलवे ने गत माह सहारनपुर-लखनऊ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की थी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था उद्घाटन

    बीते आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से वंदेभारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था। तय शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत से सहारनपुर से लखनऊ की दूरी मात्र करीब आठ घंटे में तय हो सकेगी, जबकि अन्य तमाम एक्सप्रेस ट्रेनें लखनऊ पहुंचने में 10 से 12 घंटे लेती हैं।

    सफर का समय कम होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। नए शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत सुबह 5:05 बजे सहारनपुर से चलकर दोपहर 2:05 बजे गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन गोमतीनगर से करीब एक घंटा पांच मिनट बाद शाम 3:10 बजे रवाना होगी तथा रात्रि 11.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

    रेलवे की ओर से शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी तथा सोमवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोमतीनगर, डालीगंज, सीतापुर जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, नजीबाबाद जंक्शन, रुड़की व सहारनपुर ठहरेगी।

    नगर विधायक ने की थी मांग

    खबरें और भी

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहारनपुर आगमन के दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर ने चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की थी। तब रेल मंत्री द्वारा ट्रेन के जल्द संचालन का आश्वासन दिया था।

    रेलवे बोर्ड की 15 अक्टूबर को हुई बैठक में सहारनपुर-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दी थी। ट्रेन के उद्घाटन के बाद नगर विधायक राजीव गुंबर ने इसे सुबह में सहारनपुर की ओर से तथा दोहपर बाद लखनऊ की ओर से संचालित किए जाने की मांग उठाई थी।

    देहरादून आनंद विहार के बीच चल रही वंदे भारत

    पूर्व में संचालित प्रथम वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सहारनपुर होकर आनंद विहार जाती है। यह ट्रेन देहरादून से सुबह सात बजे रवाना होती है, जो सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचती है और आनंद विहार पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:45 बजे है। वापसी में आनंद विहार से शाम 5:50 बजे चलकर सहारनपुर में रात 7:55 बजे आती है।

    यह भी पढ़ें- अब छोड़ दें चिंता...SIR फॉर्म जमा हुआ या नहीं, बस एक क्लिक और मिलेगी पूरी जानकारी