Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे 10 दिन से आधे सिर में दर्द है', बदलते मौसम से जुड़े ऐसे कई सवालों का डॉक्टर ने दिया जवाब

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 08:30 PM (IST)

    बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दैनिक जागरण के 'हेलो डॉक्टर' कार्यक्रम में फिजिशियन डॉ. सुयशा गुप्ता ने बिना चिकि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मौसम बदलने से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े।

    2. बिना डॉक्टर सलाह एंटीबायोटिक, पैरासिटामोल हानिकारक।

    3. सेल्फ-मेडिकेशन लीवर, फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

    संवाद सहयोगी, बहजोई। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

    इस बीच कई लोग बिना चिकित्सकीय परामर्श के मेडिकल स्टोरों व अपंजीकृत चिकित्सकों से लगातार एंटीबायोटिक व पेरासिटामोल का सेवन कर रहे हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रहा है। यह जानकारी दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में पहुंचीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में तैनात फिजिशियन डा. सुयशा गुप्ता ने दी।

    उन्होंने कहा कि बिना विशेषज्ञ डाक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन करने से लीवर और फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पाठकों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

    प्रश्न- मुझे आठ-दस दिन से आधे सिर में दर्द रहता है। -इसरार अमरोही, कैलशा (अमरोहा)
    उत्तर- दिन में दो बार डाइक्लोफेनेक 50 मिलीग्राम गोली ले सकते हैं और सुबह पेंटप्राजोल 40 मिलीग्राम लें। यदि बीपी अधिक रहता है तो उसकी जांच जरूर कराएं।

    प्रश्न- मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और सांस भी फूलती है। -नवनीत शर्मा, भटपुरा
    उत्तर- पहले बीपी चेक कराएं , खाने में नमक कम करें, तला-भुना भोजन न लें और रोज 20-30 मिनट टहलें। बड़े हुए बीपी एम्लोडिपिन या टेलमिसारटन दवा लें। दवा लेने के बाद बीपी की जांच जरूर कराएं।

    खबरें और भी

    प्रश्न- सात-आठ माह से सर्वाइकल दर्द है, कभी दिमाग तक पहुंच जाता है। -इसरार आलम, सिरसी
    उत्तर- विटामिन बी-काम्प्लेक्स लें। पेट के बल लेटकर गर्दन को धीरे-धीरे पीछे मोड़ें और कुछ दिन कालर का प्रयोग करें , ऐसेकलोफेनेक और पैरासिटामोल का सुबह शाम प्रयोग करें।

    प्रश्न- शरीर में टूटन रहती है और बुखार बार-बार आ रहा है। -वीरेंद्र कुमार, रम्पुरा
    उत्तर- यह वायरल संक्रमण हो सकता है। बुखार में पेरासिटामोल लें, खूब पानी पिएं और घर का बना हल्का भोजन करें। कुछ दिनों में आराम मिल जाएगा।

    प्रश्न- वायरल बुखार के बाद खांसी नहीं जा रही है। -धर्मेंद्र शर्मा, राजपुर
    उत्तर- इस बार वायरल में बुखार उतरने के बाद खांसी 10-15 दिन तक रह सकती है। ज्यादा परेशान न हों, यदि ठीक न हो तो डाक्टर से परामर्श लें।

    प्रश्न- मेरी पत्नी का बुखार उतरने के बाद फिर लौट आता है। - छोटे, ईसमपुर
    उत्तर- यह वायरल बुखार हो सकता है, जो तीन से पांच दिन तक रहता है। बिना डाक्टर की सलाह के दवा न लें।

    प्रश्न: एक सप्ताह से सर्दी-जुकाम व हल्का सिरदर्द है। - वीरेंद्र सिंह, रजपुरा
    उत्तर- भाप लें, गुनगुना पानी अधिक पिएं और आराम करें। समस्या बढ़ने पर चिकित्सक से मिलें।

    प्रश्न- मेरे भाई को मोटापा है और चिड़चिड़ापन भी बढ़ गया है।- शुभांशु, बहजोई
    उत्तर- थायरायड की जांच कराएं, इसके कारण भी मोटापा और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

    प्रश्न- एसिडिटी रहती है और भूख कम लगती है।- अमित कुमार, बहजोई
    उत्तर- तैलीय भोजन और तनाव से गैस्ट्राइटिस हो रही है। जीवनशैली में बदलाव और उचित दवाओं से इसे नियंत्रित किया जा सकता है, पेंटप्राजोल सुबह लें।