Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डांट के डर से 15 साल के किशोर ने रची खुद के अपहरण और करंट लगाने की खौफनाक कहानी, ऐसे खुला सच

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:39 PM (IST)

    डांट से बचने के लिए एक किशोर ने अपने अपहरण और करंट लगने की झूठी कहानी गढ़ी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि वह बिजली के टूटे तार से ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. बदायूं रोड पर बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से झुलसा था किशोर

    संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। तहसील के सामने चाय की दुकान पर काम करने वाले एक किशोर ने स्वजन की डांट और डर की वजह से खुद के अपहरण और करंट लगाकर प्रताड़ित करने की ऐसी झूठी कहानी गढ़ दी, जिससे चंदौसी कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। स्वजन ने दुकानदार और दो नाबालिगों पर बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में मामला झूठा निकला।

    किशोर असल में बिजली के टूटे तार की चपेट में आकर झुलसा था। किशोर को अस्पताल से रेफर किया गया है। किशोर ने घर देरी से पहुंचने और बरात में शामिल होने बरेली जाने की बात छुपाने के लिए यह झूठ बोला था। उसे डर था कि इस बात पर स्वजन उसे डाटेंगे। उससे बचने के लिए उसने दुकानदार पर करंट लगाने की मनगढ़ंत कहानी बनाई।

    चंदौसी इंदिरा कालोनी निवासी सब्जी विक्रेता जसवीर सैनी का 15 वर्षीय बेटा हिमांशु तहसील के सामने एक चाय की दुकान पर काम करता है। मंगलवार की देर रात हिमांशु की मां कांति उसे गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में लेकर कोतवाली पहुंची।

    आरोप लगाया कि हिमांशु ने जब दुकानदार से अपने काम के पैसे मांगे, तो दुकानदार ने नाराज होकर अपनी दुकान पर काम करने वाले दो अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर शाम करीब सात बजे उसे को घर से बुलाया। इसके बाद बदायूं रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पीछे ले जाकर पहले नशे का इंजेक्शन दिया गया और फिर बंधक बनाकर करंट लगाया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने रात में ही किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए चंदौसी अस्पताल भेजा और आरोपित दुकानदार व किशोरों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने हिमांशु से पूछताछ की तो कहानी खुल गई। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि हिमांशु सोमवार की रात को गायब नहीं हुआ था, बल्कि वह अपने दोस्त रोहित के साथ मुहल्ले की एक बरात में शामिल होने बरेली गया था।

    देर रात लौटने के बाद वह अपने घर न जाकर दोस्त रोहित के घर सो गया और मंगलवार सुबह अपने घर पहुंचा। वहां से वह बदायूं रोड पर पालिटेक्निक कालेज के पीछे पहुंच गया, जहां जमीन पर बिजली का एक टूटा तार पड़ा था। अंजाने में वह उस तार की चपेट में आ गया और झुलसकर बेहोश हो गया।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या-काशी की तर्ज पर चमकेगा संभल का सूर्यकुंड तीर्थ, योगी सरकार ने जारी किए ₹4.32 करोड़ रुपये