संभल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM योगी आज देंगे 568 करोड़ की सौगात; 66 परियोजनाओं का लोकार्पण
568.989 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 100 बेड का जिला अस्पताल, चंदौसी बस स्टेशन और संभल में यूपीएसआरटीसी डि ...और पढ़ें

सीएम योगी।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी संभल में 66 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास।
568.989 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास कार्य।
बहजोई में 100 बेड का जिला अस्पताल भी शामिल।
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहजोई से जनपद संभल के विकास को नई रफ्तार देने के लिए 568.989 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं की सौगात देकर विकास के अध्याय को आगे बढ़ाएंगे। बहजोई में 63.250 करोड़ रुपये से 100 बेड का जिला चिकित्सालय भवन, चंदौसी में नए बस स्टेशन और संभल में यूपीएसआरटीसी डिपो कार्यशाला का निर्माण इसमें शामिल है।
कुल 66 परियोजनाओं में 500.023 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाओं का शिलान्यास और 68.966 करोड़ रुपये की 12 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।
मुख्य परियोजनाएं व धनराशि: कुल परियोजनाएं – 66 (568.989 करोड़ रुपये)
- शिलान्यास – 54 परियोजनाएं (500.023 करोड़ रुपये)
- लोकार्पण – 12 परियोजनाएं (68.966 करोड़ रुपये)
- 24 कोसीय वंशगोपाल तीर्थ परिक्रमा मार्ग – 300.110 करोड़ रुपये
- 100 बेड जिला चिकित्सालय, बहजोई – 63.250 करोड़ रुपये
- मऊ कठैर-फतेहपुर शमसोई-चंदौसी मार्ग चौड़ीकरण – 39.068 करोड़ रुपये
- चंदौसी-कुढ़ फतेहगढ़ मार्ग चौड़ीकरण – 19.435 करोड़ रुपये
- यूपीएसआरटीसी डिपो कार्यशाला, संभल – 13.890 करोड़ रुपये
- पर्यटक सुविधा केंद्र, शहजादी सराय – 9.794 करोड़ रुपये
- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौसी – 7.068 करोड़ रुपये
- नवीन बस स्टेशन, चंदौसी – 5.546 करोड़ रुपये
- सम्भलेश्वर महातीर्थ विकास – 4.500 करोड़ रुपये
- सूर्यकुंड तीर्थ विकास – 4.324 करोड़ रुपये
- भुवनेश्वर लिंग महातीर्थ विकास – 4.770 करोड़ रुपये
- कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास (संभल, बहजोई, चंदौसी) – 3.190 करोड़ रुपये (प्रत्येक)
दोपहर तीन बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, एक घंटे करेंगे जनसभा को संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से बहजोई नवीन पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। 3:15 बजे से 4:15 बजे तक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:25 बजे हेलीकाप्टर से बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।