Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल डीएम अंकित खंडेलवाल ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन तहसीलों के एसडीएम बदले

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 12:43 PM (IST)

    डीएम अंकित खंडेलवाल ने संभल जिले की तीन तहसीलों के एसडीएम में फेरबदल किया है। गुन्नौर, संभल और चंदौसी में उन अधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी मिली है ज ...और पढ़ें

    डीएम अंकित खंडेलवाल।

    डीएम अंकित खंडेलवाल।

    HighLights

    1. डीएम अंकित खंडेलवाल ने तीन तहसीलों के एसडीएम बदले।

    2. गुन्नौर, संभल, चंदौसी में पुराने अधिकारियों को पुनः जिम्मेदारी।

    3. प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु यह बड़ा फेरबदल।

    संवाद सहयोगी, बहजोई (संंभल)। जिले में डीएम अंकित खंडेलवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीनों तहसीलों के एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। खास बात यह रही कि गुन्नौर, संभल और चंदौसी तीनों तहसीलों की कमान ऐसे अधिकारियों को सौंपी गई है, जो पहले भी इन क्षेत्रों में एसडीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं।

    गुन्नौर के एसडीएम रहे विकास चंद्र को अब संभल का एसडीएम बनाया गया है जोकि पूर्व में भी संभाल के एसडीएम रह चुके हैं। वहीं डिप्टी कलेक्ट्रेट में तैनात अवधेश कुमार वर्मा को गुन्नौर का एसडीएम नियुक्त किया गया है

    अवधेश कुमार वर्मा इससे पहले भी गुन्नौर में एसडीएम रह चुके हैं। इसी तरह डिप्टी कलेक्ट्रेट में तैनात राय आशुतोष तिवारी को एक बार फिर चंदौसी का एसडीएम बनाया गया है। वह पूर्व में भी चंदौसी में इसी पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    संंभल की एसडीएम को हटाकर सौंपी ये जिम्मेदारी

    संभल की एसडीएम निधि पटेल को हटाकर डिप्टी कलेक्ट्रेट मुख्यालय और एसडीएम न्यायिक संभल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंदौसी की एसडीएम नीतू रानी का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद उन्हें कार्यमुक्त करते हुए उनकी जगह नई तैनाती की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश पर 'ब्रेक': लखनऊ सहित 60 जिलों में आज उमस भरी गर्मी; तराई के गोरखपुर-देवरिया में यलो अलर्ट

    नीतू रानी को कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय से संबद्ध किया

    नीतू रानी के स्थानांतरण के बाद उन्हें डिप्टी कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया। इससे पहले डिप्टी कलेक्ट्रेट में तैनात वंदना मिश्रा का भी मुरादाबाद जनपद के लिए स्थानांतरण हो चुका है। वहीं शासन की ओर से किए गए स्थानांतरण के अंतर्गत हमीरपुर जनपद से नीरज कुमार द्विवेदी, मैनपुरी से अभिमन्यु कुमार को जनपद संभल के लिए स्थानांतरित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'घुटनों के बल बैठकर माफी मांगे सिपाही, पूर्व फौजी हैं पति': आगरा में उप स्टेशन प्रबंंधक से मारपीट में पत्नी का आक्रोश