Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं मुरादाबाद के नए DM डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया? संभल में 26 महीने में बनाईं अलग पहचान, तीर्थों का कराया सुंदरीकरण

    Updated: Mon, 04 May 2026 08:49 AM (IST)

    संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया का 26 महीने बाद मुरादाबाद तबादला हो गया है। उन्होंने संभल में कानून व्यवस्था, अवैध कब्जों पर कार्रवाई और ऐतिहा ...और पढ़ें

    डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया।

    डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, संभल। संभल जिले को संवारने वाले जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया का 26 महीने बाद तबादला हो गया है। शासन ने अब उन्हें मुरादाबाद जिले का जिलाधिकारी बनाया है।

    खास बात यह है कि डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया ने संभल में रहते हुए न सिर्फ कानून व्यवस्था को दृढ़ बनवाने में सहयोग किया बल्कि जिले के अस्तित्व को दोबारा लौटने के लिए भी काम किया है। उन्होंने संभल की पहचान 68 तीर्थ और 19 कूपों को पुराने स्वरूप में लाने के लिए भी काम किया है।

    26 महीने बाद तबादला

    26 जून 2024 को डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया जिले में जिलाधिकारी बनकर आए थे। इसके बाद उन्होंने जिले को पुराने स्वरूप में लाने के लिए कार्य किया। सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त करवाते हुए अवैध मस्जिद-मदरसों को भी गिरवाने का काम किया है। उन्हीं के निर्देशन में चंदौसी के शक्ति नगर को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।

    संभल में हिंसा के बाद चलाया था अभियान

    इतना ही नहीं 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे विरोध में हुई हिंसा के बाद उन्हीं की पहल के बाद ऐतिहासिक धरोहरों को पुराने अस्तित्व में लौटाने के लिए अभियान चलाया गया। सौंधन किले के साथ-साथ कई ऐतिहासिक धरोहरों को संवारा जा रहा है। हजारों बीघा उन्होंने सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए हैं।

    पुरातत्व विभाग ने ली धरोहरों की सुध

    उनकी सख्ती के बाद ही पुरातत्व विभाग ने अपने अधीन रहने वाली ऐतिहासिक धरोहरों की सुध ली। खास बात यह है कि जिलाधिकारी ने न सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों को संभालने के लिए काम किया बल्कि जिले में अवैध अस्पतालों का संचालन, नियम विरूद्ध चलने वाले स्कूल आदि पर भी कार्रवाई की है। इस क्रम में रविवार की रात को शासन से जारी हुई सूची में जिलाधिकारी का नाम भी शामिल हुआ।

    खबरें और भी

    मुरादाबाद की संभालेंगे जिम्मेदारी

    उन्हें संभल हटाकर अब मुरादाबाद जिले की जिम्मेदारी देते हुए जिला अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर अब आगरा में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत अंकित खंडेवाल को जिलाधिकारी बनाया गया। इससे पहले वह अलीगढ़ के सीडीओ भी रहे हैं।

    अनुज सिंह को बनाया मुख्यमंत्री का विशेष सचिव

    मुरादाबाद में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे अनुज सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। नवागत डीएम राजेंद्र पेंसिया अभी तक संभल डीएम की भूमिका का निर्वाह कर रहे थे। मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले नवागत डीएम 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं। जून 2024 में वह संभल के डीएम बने थे। उसके बाद उन्हें अब मुरादाबाद जिले की जिम्मेदारी दी गयी है।

    यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस में लगी भीषण आग, चालक की समझदारी से बची दो दर्जन यात्रियों की जान

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में भारी बारिश: गर्म कपड़ों में दिखे लोग, फसलें हुईं बर्बाद; किसानों परेशान