Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जोधपुर में सजी थी IPS की महफिल, लेकिन संभल में मच गया सियासी कोहराम; जानें क्या है पूरा मामला

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 06:45 AM (IST)

    पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई और आईपीएस आंशिका वर्मा की शादी का रिसेप्शन जोधपुर में हुआ, जिसमें संभल के कई सपा नेता शामिल हुए। इसके बाद समाजवादी पार्टी क ...और पढ़ें

    राजस्थान के जोधपुर में आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में एसपी केके बिश्नोई के साथ खड़े संभल के सदर विधायक इकबाल महमूद, गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव और सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी। स्रोत इंटरनेट मीडिया

    राजस्थान के जोधपुर में आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में एसपी केके बिश्नोई के साथ खड़े संभल के सदर विधायक इकबाल महमूद, गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव और सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी। स्रोत इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल अकाउंट से जारी हुई पोस्ट

    जागरण संवाददाता, संभल। पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई और बरेली की आईपीएस आंशिका वर्मा की शादी पर सियासी रंग भी चढ़ा है। क्योंकि उसकी शादी पर राजस्थान के जोधपुर में आयोजित हुए रिसेप्शन कार्यक्रम में संभल से जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, सदर विधायक इकबाल महमूद और गुन्नौर के विधायक राम खिलाड़ी यादव, असमोली विधायक पिंकी यादव शामिल हुए।

    इस कार्यक्रम के बाद समाजवादी पार्टी के एक अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक को भाजपाई माइंडसेट बताते हुए विवादित अफसर भी लिखा गया। इतना ही नहीं समाजविरोधी तत्वों से भरपूर दूरी बनाते हुए चलने की सलाह भी दी गई।

    दरअसल, आइपीएस जोड़ी की यह शादी काफी सुर्खियों में रहीं। संभल में आयोजित हुए रिंग-सेरेमनी से लेकर राजस्थान में हुए बरात और रिसेप्शन कार्यक्रमों के फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी प्रसारित हुए। इस शादी में संभल के अधिकांश सपाई भी पहुंचे।

    हालांकि भाजपाईयों की संख्या कम नजर आई मगर, सपाइयों में दिखी उत्सुकता की वजह से समाजवादी पार्टी संदेश लिखना पड़ा। क्योंकि 24 नवंबर 2024 को जब संभल में हिंसा हुई तो पुलिस की कार्रवाई पर सपा ने विरोध जताते हुए एक्शन को गलत ठहराया था। सपा के मुखिया अखिलेश यादव भी कई बार पुलिस अधीक्षक को लेकर तंज कस चुके हैं।

    खबरें और भी

    इस क्रम में समाजवादी पार्टी के मीडिया सैल अकाउंट से पोस्ट जारी की गई। जिसमें लिखा गया कि एक विवादित और भाजपाई माइंडसेट के पुलिस अधीक्षक की जोधपुर में हुई शादी में उक्त विवादित पुलिस अफसर ने तमाम समाजवादियों को भी बदलती राजनैतिक माहौल भांपकर कार्ड दिया, आने का निवेदन किया और बुला लिया।

    ऐसे तमाम भाजपाई और अधिकारी जिन्होंने जाति धर्म देखकर भाजपा के इशारे पर समाज पर अत्याचार किया है वो बदलती सरकार, बदलती सियासी हवा को भांपकर कार्रवाई से बचने से लिए समाजवादियों के साथ मेलजोल और आवागमन बढ़ाएंगे लेकिन ये हम समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि ऐसे समाजविरोधी तत्वों से भरपूर दूरी बनाते हुए चलें।

    क्योंकि राजनीति एवं शिष्टाचार के अलावा हमारी अपनी एक नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है जिसे हमें समझना होगा और समाज विरोधी उन तत्वों चाहे हुए सरकार में हों या शासन में हो या किसी दल में हो उनसे समुचित दूरी भी बनानी होगी उन्हें बेनकाब भी करना होगा।

    इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपा के मुखिया उन विधायकों से नाराज हो गए हैं जो, पुलिस अधीक्षक की शादी में शामिल हुए हैं। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी का कहना है कि वह लखनऊ में ही आए हुए हैं। मीटिंग हो रही है। मीटिंग के बाद इस संबंध में बात करेंगे।


    यह भी पढ़ें- संभल के SP केके बिश्नोई ने IPS अंशिका वर्मा से की सगाई, रिंग सेरेमनी में दोनों का डांस देख लोग बोले- wow