विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल के 'सिंघम' IPS कृष्ण कुमार विश्नोई: हिंसा के दौर में लीडरशिप से लेकर भू-माफिया पर स्ट्राइक तक, ऐसा रहा 23 माह का कार्यकाल

Published: Fri, 21 Aug 2026 12:05 AM (IST)

संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का 23 माह का कार्यकाल बिजनौर स्थानांतरण के बाद चर्चा में है। उन्होंने हिंसा ...और पढ़ें

एसपी केके व‍िश्‍नोई

एसपी केके व‍िश्‍नोई

HighLights

  1. संभल की पुलिसिंग में अपनी छाप छोड़ गए कृष्ण कुमार विश्नोई, बिजनौर हुआ तबादला

जागरण संवाददाता, संभल। संभल में करीब 23 माह का कार्यकाल पूरा करने के बाद एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का स्थानांतरण बिजनौर होने से पुलिस महकमे में उनके कार्यकाल की चर्चा शुरू हो गई है। 10 सितंबर 2024 को संभल की कमान संभालने वाले कृष्ण कुमार विश्नोई ने सबसे कठिन दौर 24 नवंबर 2024 में देखा, जब जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई।

उपद्रवियों की फायरिंग में वह खुद घायल हुए, लेकिन मौके पर डटे रहकर पुलिस बल का नेतृत्व किया और स्थिति नियंत्रित कराई। हिंसा के बाद आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के आधार पर अभियान चलाया गया।

इस मामले में बाद में उन्होंने न्यायालय में गवाही भी दी। उनके नेतृत्व में संभल पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बीमा नेटवर्क का पर्दाफाश किया, 12 राज्यों तक फैले गिरोह पर कार्रवाई की और मामले की जांच ईडी तक पहुंची।

सरकारी जमीन से जुड़े बड़े घोटाले और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई भी उनके कार्यकाल की अहम उपलब्धियों में रही। पुलिसिंग को तकनीक से जोड़ते हुए 4,694 स्थानों पर 12 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

जिनकी मदद से 43 बड़ी घटनाओं के पर्दाफाश का दावा किया गया। 37 नई पुलिस चौकियां स्थापित हुईं और आपरेशन कनविक्शन के तहत 722 मुकदमों में 926 आरोपितों को सजा दिलाई गई, जिनमें 61 को आजीवन कारावास मिला।

पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर भी उन्होंने सख्ती दिखाई और जरूरत पड़ने पर पूरी टीम तक पर कार्रवाई की। बेहतर नेतृत्व और अपराध नियंत्रण के लिए उन्हें डीजीपी के प्लेटिनम पुरस्कार और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

संभल हिंसा जैसे चुनौतीपूर्ण दौर में धैर्य, संगठित अपराध के खिलाफ सख्ती और पुलिसिंग में तकनीक के इस्तेमाल के लिए कृष्ण कुमार विश्नोई को संभल हमेशा याद रखेगा।

यह भी पढ़ें- संभल में जामा मस्जिद के पास बड़ी कार्रवाई: बिना नक्शे के बने 35 मकान-दुकान चिह्नित, पैमाइश जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।