Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा: संभल में खाने-पीने की दुकानों पर क्यूआर कोड से निगरानी, लाइसेंस दिखाना अनिवार्य

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 11:56 PM (IST)

    कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए संभल में विशेष अभियान शुरू किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा अभियान शुरू।

    2. प्रतिष्ठानों पर क्यूआर कोड पोस्टर, लाइसेंस अनिवार्य।

    3. फूड सेफ्टी कनेक्ट एप से शिकायत दर्ज।

    जागरण संवाददाता, संभल। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

    इसके तहत कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, किराना, फल विक्रेताओं और फेरी वालों के प्रतिष्ठानों पर क्यूआर कोड युक्त पोस्टर और स्टिकर लगाए जा रहे हैं।

    इन पर खाद्य लाइसेंस की प्रति प्रमुख स्थान पर चस्पा कराना अनिवार्य होगा ताकि उपभोक्ता लाइसेंस संख्या आसानी से देख सकें और किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे फूड सेफ्टी कनेक्ट एप या टोल फ्री नंबर 1800-180-5533 का उपयोग कर सकें।

    विभाग के अनुसार, जनपद में कुल आठ हजार पंजीकृत खाद्य प्रतिष्ठान और 1014 ठेला एवं फेरी विक्रेता हैं, जबकि कांवड़ यात्रा मार्ग पर 130 होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट, 150 होकर एवं फेरी वाले और करीब 200 किराना और फल विक्रेता चिह्नित किए गए हैं। इन सभी को खाद्य पंजीकरण अथवा लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

    विभाग की टीमें प्रतिष्ठानों पर पोस्टर और स्टिकर लगाने के साथ लाइसेंस की जांच भी कर रही हैं। अब तक लगभग 25 प्रतिशत कार्रवाई पूरी हो चुकी है और शेष प्रतिष्ठानों पर भी जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

    यदि कोई दुकानदार लाइसेंस प्रदर्शित नहीं करता या गलत जानकारी देता है तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद में क्यूआर कोड युक्त पोस्टर और स्टिकर लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। लगभग 25 प्रतिशत प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सभी खाद्य विक्रेताओं को लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

    -मानवेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, संभल

    फूड सेफ्टी कनेक्ट एप से सीधे दर्ज कर सकेंगे शिकायत

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट मोबाइल एप को जनपद में सक्रिय रूप से लागू करना शुरू कर दिया है।

    एंड्रायड और आइफोन दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध इस एप के माध्यम से उपभोक्ता किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान की गुणवत्ता, स्वच्छता और सेवा को लेकर शिकायत या फीडबैक दर्ज कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    एप में मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद प्रतिष्ठान का एफएसएसएआई पंजीकरण या लाइसेंस नंबर दर्ज कर शिकायत भेजी जा सकती है।

    शिकायत के साथ फोटो भी अपलोड की जा सकती है और मोबाइल की लोकेशन स्वतः दर्ज हो जाएगी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगाए जा रहे पोस्टर और स्टिकर पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर एप सीधे डाउनलोड किया जा सकेगा।