संभल: 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए 3200 किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहण, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
लगभग 100 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मार्ग धार्मिक पर्यटन और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। ...और पढ़ें

नई तहसील सभागार में मौजूद एसडीएम निधि पटेल व अन्य

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, संभल। नई तहसील सभागार में प्रशासन, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग व परिक्रमा समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन ने जनसहयोग से परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण के कार्य को यहां तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में आने वाले समय में इसे और अधिक व्यवस्थित व विकसित किया जाएगा।
नई तहसील सभागार में किया गया बैठक का आयोजन
एसडीएम ने बताया कि परिक्रमा मार्ग समन्वय समिति की तैयारियों के प्रस्ताव को अब अंतिम मुहर लगा दी गई है। बताया गया कि इस परिक्रमा मार्ग की की लंबाई 49.470 किलाेमीटर है। जो कि 38 गांवों से होकर गुजरेगा और इसमें से सिर्फ दो गांवों में ही सरकारी भूमि है। जबकि शेष 36 गांवों में भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 32 सौ किसान प्रभावित होंगे और उनके 999 गाटों से 33.66782 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करीब 100 करोड़ की लागत से किया जाएगा।
परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण को लेकर हुई चर्चा
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह परिक्रमा मार्ग संभल को आस्था के साथ साथ आर्थिक विकास के क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाने का कार्य करेगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और उससे स्थानीय स्तर पर रोजगार व व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे। लोनिवि की ओर से सहायक अभियंता विवेक बंसल ने बताया कि आने वाले समय में इस परिक्रमा मार्ग को लगभग 50 किलोमीटर लंबे रिंग रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
महंत बाल योगी दीनानाथ ने दिया सुविधाओं पर जोर
24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति की ओर से महंत बाल योगी दीनानाथ ने इस मार्ग के सुंदरीकरण के साथ साथ श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास की जरूरत पर भी जोर दिया। छत्रपाल सिंह ने परिक्रमा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया।
खबरें और भी
राजकुमार शर्मा ने बताया कि तत्कालीन डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने परिक्रमा मार्ग विकास अभियान को आंदोलन का स्वरूप देते हुए कार्य को धरातल पर प्रभावी रूप से प्रारंभ कराया था। कहा विश्वास है कि वर्तमान डीएम अंकित खंडेलवाल भी इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता देते हुए और विकास कार्यों को शीघ्र धरातल पर साकार करेंगे।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी; दोनों पायलट सुरक्षित
जसपाल सिंह एवं मुकेश शर्मा ने भी विकास को लेकर अपने सुझाव दिए। इस दौरान राजस्व विभाग से ओंकार गोंड, राहुल धारीवाल, स्पर्श गुप्ता, छत्रपाल सिंह, परिक्रमा समिति से सौरभ गुप्ता, धर्मेंद्र ठाकुर, रामकिशन ठकराल एवं अंकित अग्रवाल समेत अन्य शामिल रहे।