Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव के लिए संभल से सपा ने भरी हुंकार, प्रदेश अध्यक्ष बोले- गांव से जनता की समस्याएं उठाएं कार्यकर्ता

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 12:41 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी ने चंदौसी में पीडीए सम्मेलन कर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन ...और पढ़ें

    संभल में पत्रकारों से वार्ता करते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। जागरण

    संभल में पत्रकारों से वार्ता करते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। जागरण

    HighLights

    1. सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की

    2. प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने संगठन मजबूत करने को कहा

    3. कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याएं उठाने का आह्वान किया

    संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। चंदौसी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुने और सरकार की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाए।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है लेकिन समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी

    गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं उठाएं कार्यकर्ता

    जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि सपा किसानों, नौजवानों, महिलाओं और गरीबों की आवाज है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की सरकार बनने पर रोजगार, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

    राज्यसभा सांसद ने भी किया संंबोधित 

    राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने कहा कि सम्मेलन में सभी वर्गों की भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि समाजवादी पार्टी सभी जाति और वर्गों की पार्टी है। गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव ने कार्यकर्ताओं से 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने और संविधान की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें- मेरठ: झुग्गी में रहने वाली महिला ने किया ₹357 करोड़ का टैक्स फ्रॉड, 3000 क्लाइंट्स को फर्जी रिफंड दिलाने में की मदद

    ये रहे मौजूद

    सम्मेलन को बिलारी विधायक फहीम इरफान, पूर्व मंत्री अकील-उर-रहमान, पूर्व प्रत्याशी विमलेश कुमारी, उमेश यादव, रेवाराम, सुभाष वाल्मीकि, उमेश दिवाकर, बलवंत सिंह, ममता मधुकर, सुभाष पाल, फखरे आलम, ओमप्रकाश प्रजापति, पूरनलाल मोरिया समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया। कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संचालन जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राममंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव और मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, रकम और साजिश पर होगी गहन पूछताछ