विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के इस शहर में 12 संपर्क मार्गों की बदलेगी सूरत, मरम्मत पर खर्च होंगे 5.51 करोड़ रुपये

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:36 AM (IST)

संभल जनपद में मंडी समितियों के माध्यम से 12 ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत की जाएगी। इन कार्यों पर कुल ...और पढ़ें

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. संभल में 12 ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत होगी।

  2. मंडी समितियों के माध्यम से कार्य कराए जाएंगे।

  3. कुल 5.51 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा।

जागरण संवाददाता, संभल। जनपद में मंडी समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके तहत संभल, बहजोई, चंदौसी और बबराला मंडी समितियों के क्षेत्र में 12 संपर्क मार्गों को शामिल किया गया है।

इन कार्यों पर कुल 5,51,32000 रुपये खर्च होंगे। मंडी समिति संभल के क्षेत्र में सदीरनपुर से मवई ठाकुरान मार्ग की मरम्मत पर 26.58 लाख रुपये, मैथरा से मछखेड़ा मार्ग पर 43.06 लाख रुपये और धतरा से निबोरा मार्ग पर 43.70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

मंडी समिति बहजोई के क्षेत्र में बहजोई देहात से ढकारी की मढ़या मार्ग पर 51.82 लाख रुपये, भीमपुर से गांव नगलिया भूड़ मार्ग पर 48.32 लाख रुपये, मुण्डनपुर से मऊ कठेर रोड तक संपर्क मार्ग पर 50 लाख रुपये और गांव पाठकपुर से गांव मोहकमपुर मार्ग पर 34.89 लाख रुपये की लागत से मरम्मत होगी।

मंडी समिति चंदौसी के क्षेत्र में गांव मझोला से गांव समसोई तक संपर्क मार्ग की मरम्मत पर एक करोड़ एक लाख 85 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

वहीं, मंडी समिति बबराला के क्षेत्र में वहीपुर से महमूदपुर मार्ग पर 31.93 लाख रुपये, धनीपुर बाजार से भट्ठे तक मार्ग पर 24.37 लाख रुपये, वहीपुर से भोजीपुरा मार्ग पर 56.72 लाख रुपये और अकबरपुर सेमला से गुन्नौर तक मार्ग पर 39.08 लाख रुपये खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में कांशीराम कालोनी मार्ग का होगा कायाकल्प, 18 लाख से बनेगी 150 मीटर लंबी सीसी सड़क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।