संभल के लोगों की लॉटरी! इन 3 रेलवे फाटकों पर अब कभी नहीं लगेगा जाम, यहां पर बनने जा रहे ओवरब्रिज
संभल में लोक निर्माण विभाग ने तीन रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इससे बहजोई, चंदौसी-संभल मार्ग और भैतरी फाटक पर लगने वा ...और पढ़ें

संभल में रेलवे फाटक बंद होने पर खड़े वाहन
HighLights
लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा
जागरण संवाददाता, संभल। रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से अब लोगों को मुक्त मिलेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। कई मुख्य मार्गों पर रेल मार्ग भी स्थित हैं।
जहां रेलवे की ओर से क्रासिंग पर बूम बैरियर लगा रखा है। जिसे वहां से गुजरने वाली यात्री व मालगाड़ी के आने से कुछ देर पहले ही वहां तैनात कर्मचारी द्वारा इस बैरियर को बंद कर दिया जाता है और ट्रेन के वहां से कुछ दूर आगे निकल जाने के बाद उसको खोल दिया जाता है।
रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिए जाने से सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। इस स्थिति में क्रासिंग के दोनों ओर सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन जाती है। कुछ रेलवे क्रासिंग पर कई बार तो यह जाम घंटा भर तक लग जाता है।
क्योंकि वहां पर एक के बाद एक कई ट्रेन गुजरती हैं और जब तक वहां से यह ट्रेन नहीं गुजर जाती तब तक क्रासिंग बंद रहता है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या से निजात के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से राज्य सेतु निगम के साथ मिलकर बदायूं-बिल्सी होते हुए बिजनौर मार्ग पर बहजोई में 45-बी, चंदौसी-संभल मार्ग पर बरेली-अलीगढ़ रेल मार्ग के क्रासिंग 37-बी और मुरादाबाद-बदायूं-फर्रूखाबाद मार्ग पर भैतरी फाटक 34-ए पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव भेजा है।
खबरें और भी
एक्सईएन लोनिवि सुनील प्रकाश ने बताया ने कि फाटक संख्या 45-बी और 37-बी पर करीब 70-70 करोड़ की लागत से चार सौ-चार सौ मीटर जबकि फाटक संख्या 34-ए पर 150 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज निर्माण प्रस्तावित किया है।
यह भी पढ़ें- 'मौत का कुआं' बने अवैध स्वीमिंग पूल: संभल में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर