विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल के 791 शिक्षकों पर लटकी तलवार? TET अनिवार्यता से मचा हड़कंप, संघ बोला- 'अनिवार्यता से मिले मुक्ति'

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:50 PM (GMT+05:30)

संभल जिले में 791 नियमित शिक्षक टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण नहीं हैं, जिससे उनकी नौकरी पर तलवार लटक रही है। शिक्षक संघ ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. प्राथमिक के 266 और उच्च प्राथमिक स्तर के 525 शिक्षक सूची में शामिल

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। संभल जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 791 नियमित शिक्षक टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण नहीं हैं। विभाग के मुताबिक जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कुल 3394 नियमित शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें प्राथमिक स्तर के 266 और उच्च प्राथमिक स्तर के 525 शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं हैं।

ऐसे में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति है। शिक्षक संगठन ने नियुक्ति के समय निर्धारित नियमों और अभिलेखीय प्रक्रिया का पालन करने वाले शिक्षकों को इस बाध्यता से मुक्त रखने की मांग की है।

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 2350 नियमित शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें 2084 शिक्षक टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण हैं, जबकि 266 शिक्षक इस पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हैं।

वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1044 नियमित शिक्षक तैनात हैं। इनमें 519 शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण हैं, जबकि 525 शिक्षक इस श्रेणी में उत्तीर्ण नहीं हैं।

इस तरह दोनों स्तरों को मिलाकर 791 शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं हैं। जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के कुल 1289 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 814 प्राथमिक, 222 कंपोजिट और 253 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।

इन विद्यालयों में कुल 1,70,352 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जिले में शिक्षकों की पात्रता से जुड़ा यह मामला बड़ी संख्या में शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से संबंधित है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष अंजीब श्रोतिए ने कहा कि सभी शिक्षकों की नियुक्ति प्रदेश सरकार के नियमों और निर्धारित अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद हुई थी। ऐसे में अब टीईटी/सीटीईटी की अनिवार्यता लागू करना गलत है। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों को इस बाध्यता से मुक्त किया जाए।

यह भी पढ़ें- संभल में 19 साल से BSP का सियासी वनवास: 2007 के बाद नहीं खुला खाता, क्या 2027 में खत्म होगा सूखा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।