Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैमाइश तो हुई पर नहीं चला बुलडोजर! ईद के बाद संभल के इस 40 बीघा तालाब पर होगा बड़ा धमाका

    Updated: Wed, 27 May 2026 11:45 PM (IST)

    संभल के मुजाहिदपुर सराय स्थित ब्रह्मव्रत तीर्थ तालाब की पैमाइश करने पहुंची टीम बुलडोजर न मिलने के कारण वापस लौट गई। यह तालाब गंदे पानी से भरा है, जिसस ...और पढ़ें

    संभल के गांव मुजाहिदपुर में नक्शा देखते राजस्व कर्मचारी। जागरण

    संभल के गांव मुजाहिदपुर में नक्शा देखते राजस्व कर्मचारी। जागरण

    HighLights

    1. ब्रह्मव्रत तीर्थ का है तालाब, ग्रामीणों का आरोप तालाब में डाला जा रहा गंदा पानी

    जागरण संवाददाता, संभल। तहसील क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर सराय में स्थित ब्रह्मव्रत तीर्थ के तालाब में पास के ही कस्बे का गंदा पानी भर गया है। जो ओवरफ्लो होकर गांव के साथ ही मुख्य मार्ग व आसपास के खेतों में भी भर जा रहा है। इसी को लेकर एसडीएम राजस्व विभाग, विकास विभाग, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों संग मौके पर पहुंची और पैमाइश कराई।

    मगर काफी देर इंतजार के बाद भी मौके पर बुलडोजर के न आने से टीम वापस लौट गई। अब ईद के बाद अभियान चलाने की बात कही गई है। तहसील क्षेत्र में 68 तीर्थ व 19 कूप स्थित हैं। बुधवार को एसडीएम निधि पटेल के निर्देशन में राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद व पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की टीम मुजाहिदपुर गांव में पहुंची।

    संभल के गांव मुजाहिदपुर में अधिकारियों से वार्ता करतीं एसडीएम। जागरण

    यहां पर टीम ने गाटा संख्या 363 में तालाब के नाम से दर्ज 40 बीघा भूमि की पैमाइश की। टीम ने बताया कि राजस्व दस्तावेजों की जांच के बाद इसके ब्रह्मव्रत तीर्थ के तालाब की भूमि होने की पुष्टि हुई तो पैमाइश करते हुए नापजोख की गई।

    जानकारी के बाद ग्रामीणों ने बताया गया कि इस तालाब में करीब पांच से छह वर्ष पूर्व तक साफ पानी था, जिसमें सिंघाड़ा की फसल करने के साथ ही कई अन्य चीजें की जाती थी। मगर कुछ समय बाद यहां पर सरायतरीन स्थित लालकी तालाब का गंदा पानी पाइप लाइन द्वारा इस तालाब में डाल दिया गया।

    खबरें और भी

    अब यह तालाब ओवरफ्लो है और इसका गंगा पानी गांव की मुख्य सड़क पर भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में यह पानी गांव में भरने के साथ ही काफी दूर तक खेतों में भर जाता है और इससे उनकी फसलें भी खराब हो जाती है।

    गांव मुजाहिदपुर में सड़क पर जलभराव के बीच होकर गुजरते बच्चे। जागरण

    राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने नापजोख की और इस तालाब को आगे दूसरे गांव में स्थित तालाब से जोड़ने की कार्य योजना बनाई। इसके लिए टीम द्वारा मौके पर बुजडोजर को भी बुला गया था। करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार के बाद भी बुलडोजर के न आने पर टीम वापस लौट आयी।

    जहां अब ईद के बाद इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को गांव मुजाहिदपुर में पहुंची थी। जहां गाटा संख्या 363 तालाब के नाम से दर्ज थी और उसका रकबा करीब 40 बीघा है। उन्होंने कहा कि यह तालाब ब्रह्मव्रत तीर्थ के नाम से जाना जाता है।

    इसकी मान्यता था कि यहां पर लोग अपने पूर्वजों के तर्पण देने व श्राद्ध में एकत्र होते थे, जिसका जिक्र संभल महात्मय में भी हैं। यहां तालाब के किनारे पर ग्रामीणों द्वारा घूर डाल दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि इस तालाब की काफी समय से खोदाई नहीं हुई है, जिस कारण ओवर फ्लो होकर बाहर आ रहा है। यहां गंदा नहीं आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Sambhal Weather: संभल में नौतपा के तीसरे दिन 44.2 डिग्री पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी के बीच प्रशासन की एडवाइजरी जारी