Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sambhal Weather: संभल में नौतपा के तीसरे दिन 44.2 डिग्री पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी के बीच प्रशासन की एडवाइजरी जारी

    Updated: Wed, 27 May 2026 05:56 PM (IST)

    संभल में नौतपा के तीसरे दिन तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों के लिए ...और पढ़ें

    तेज धूप के बीच कपड़ा बना सहारा, चेहरों को ढक कर निकलते लोग

    तेज धूप के बीच कपड़ा बना सहारा, चेहरों को ढक कर निकलते लोग

    HighLights

    1. तेज धूप से बचने के लिए लोगों ने चेहरे पर कपड़ा लपेटकर और छाता लगाकर किया सफर, 10 मिनट में ही सूखता रहा गला

    जागरा संवाददाता, संभल। भीषण गर्मी का माहौल बना हुआ है। तेज धूप की वजह से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। वहीं लू चलने के कारण भी राहत नहीं मिल पा रही है। नौतपा के तीसरे दिन तापमान में वृद्धि हुई। बुधवार को दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के वक्त चक्कर आने के हालात बने तो लोग घरों में कैद हो गए।

    सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। असहनीय गर्मी में पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। इस बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों को लेकर एडवाइजरी जारी है। जिसमें खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए गए हैं। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। सुबह से शाम तक तेज धूप की वजह से लोग परेशान हैं। लोग घरों से बाहर का रुख कर रहे हैं तो चिलचिलाती धूप के कारण दिक्कतें हो रही हैं।

    आलम यह है कि देर शाम से धूप नहीं होने के बाद भी राहत नहीं मिल रहा है। रात के वक्त पंखे और कूलर चलाने के बावजूद पसीना नहीं सूख रहा है। बुधवार को भी ऐसा ही माहौल रहा। सुबह से ही तेज धूप रही तो कामकाज वाले स्थानों का रुख करते हुए लोग पसीने में तरबतर हो गए। कुछ लोगों ने धूप से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा भी बांधा।

    छाते का सहारा लिया तो टोपी भी लगाई पर खास राहत नहीं मिल पाई। हालात ऐसे रहे कि 10 मिनट में ही गला सूखता रहा। लोगों ने ठंडे पानी और शीतल पेय पदार्थों का सेवन किया मगर फिर से गर्मी सताने लगी। दोपहर के वक्त तो सड़कों पर सन्नाटे का माहौल बन गया।

    खबरें और भी

    लोगों ने घरों में कैद होना ठीक समझा लेकिन पंखे और कूलर भी उम्मीद पूरी नहीं कर सके। शाम को पांच बजे भी तेज धूप रही। हालांकि इसके बाद लोगों ने जरूरी काम निपटाने के लिए बाहर का रुख किया तो रौनक का माहौल बनने लगा। बाजारों में रौनक दिखाई देने पर व्यापारियों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आई।

    व्यक्तिगत सफाई और स्वास्थ्य को गंभीर रहें कारोबारी

    भीषण गर्मी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। सहायक आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कारोबारी खाने पीने के पदार्थों को ढककर रखेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि दूषित, बासी, कालातीत खाद्य और पेय पदार्थों का बेचना पाए जाने पर विनष्टीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

    आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तपूर्ण खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए कारोबारी को हाइजीन कंडीशन के प्रति जागरुक किया जा रहा है। खाद्य कारोबारी व्यक्तिगत सफाई और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे। हानिकाकर एवं अखाद्य रंगों का खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने पर प्रयोग नहीं किया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए खुले एवं कटे फलों की बिक्री नहीं की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच अचानक बदलेगा मौसम, 28 से 30 मई तक आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा अलर्ट