Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में 'बुलडोजर एक्शन': सरकारी जमीन पर बना 30 साल पुराना अवैध मदरसा और मस्जिद जमींदोज

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 04:58 PM (GMT+05:30)

    संभल के मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी जमीन पर 30 साल पहले अवैध रूप से बनी मस्जिद, मदरसा और दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। राजस्व विभाग की पैमाइश के ...और पढ़ें

    संभल के मुबारकपुर बंद में अवैध निर्माण पर चलता बुलडोजर। जागरण

    संभल के मुबारकपुर बंद में अवैध निर्माण पर चलता बुलडोजर। जागरण

    HighLights

    1. गांव में खाद के गड्ढे व खेल मैदान की भूमि पर अवैध कब्जा कर बना ली गई थी मस्जिद व मदरसा

    जागरण संवाददाता, संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी खाद के गड्ढे व खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मदरसे, मस्जिद व दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। अवैध कब्जे की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया था।

    शनिवार को तहसीलदार ने गांव का निरीक्षण किया तो ग्रामीणों ने उनसे बुलडोजर उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिससे अवैध कब्जे को जल्द से जल्द हटाया जा सके। रविवार को बुलडोजर गांव में पहुंचा तो उसकी मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया।

    थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी खाद के गड्ढों व खलिहान की भूमि के गाटा संख्या 630 के रकबा 0.126 हेक्टेयर भूमि पर गांव के ही लोगाें ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिसके बाद उनके द्वारा वहां पर मस्जिद, मदरसा व दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। इतना ही नहीं इस भूमि पर प्राइमरी स्कूल भी स्थित है। जबकि मदरसे परिसर में पांच दुकानों का भी निर्माण कर लिया गया था।

    05SBL_69_05042026_343.JPG

    इसी बीच किसी ग्रामीण ने करीब दो माह पहले सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से कर दी थी। इस पर उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। करीब दो सप्ताह राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंची और सरकारी भूमि की पैमाइश करते हुए नापजोख की थी, जिसमें अवैध कब्जा कर निर्माण की बात सामने आयी थी।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने बताया था कि करीब 30 वर्ष पूर्व इस सरकारी भूमि पर निर्माण किया गया था। पैमाइश के बाद गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अवैध निर्माण को स्वयं ही ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह गांव में पहुंचे और अवैध निर्माण की स्थिति को देखा।

    इस पर ग्रामीणों ने उनसे अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए बुलडोजर उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिससे अवैध निर्माण को जल्द से जल्द ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि मजदूरों से निर्माण को तोड़वाने में काफी परेशानियों का सामना करने के साथ ही अधिक समय लग रहा है।

    इस पर तहसीलदार ने रविवार को बुलडोजर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। रविवार की सुबह को गांव में बुलडोजर पहुंचा। जिसके बाद उसकी मदद से मस्जिद, मदरसा व वहां पर बनी दुकानों को ध्वस्त करने काम शुरू कर दिया गया। सोमवार को भी इस बु्लडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कररने का काम किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- संभल में 'बाबा का बुलडोजर' मांगे ग्रामीण: सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसे पर खुद चलाया हथौड़ा