Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में 'बाबा का बुलडोजर' मांगे ग्रामीण: सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसे पर खुद चलाया हथौड़ा

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:13 PM (IST)

    संभल के मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसा, मस्जिद और दुकानों को ग्रामीण स्वयं हटा रहे हैं। अतिक्रमण लगभग 30 साल पुराना है। धीमी गति ...और पढ़ें

    संभल के असमोली के मुबारकपुर बंद में अवैध निर्माण को खुद ही तोड़ते ग्रामीण। जागरण

    संभल के असमोली के मुबारकपुर बंद में अवैध निर्माण को खुद ही तोड़ते ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. शनिवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे तहसीलदार, लिया जायजा

    2. असमोली के मुबारकपुर बंद गांव में अवैध रूप से बना ली थी मस्जिद और मदरसा

    जागरण संवाददाता, संभल। असमोली थाना क्षेत्र में गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाए गए मदरसा, मस्जिद व दुकानों को स्वयं तोड़ा जा रहा है। शनिवार को तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया। जहां इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से बुलडोजर की मांग की है, जिससे जल्दी से इस अवैध कब्जे को हटाया जा सके।

    असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद में खाद के गड्ढे और खेल मैदान की सरकारी भूमि के गाटा संख्या 630 के रकबा 0.126 हेक्टेयर भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने करीब 30 साल पहले अवैध रूप से कब्जा कर लिया था और उसके बाद इस सरकारी भूमि पर मदरसा, मस्जिद व पांच दुकानें बना ली थी।

    इस मामले को लेकर किसी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसमें सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ऐसे में तहसीलदार के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम गठित की गई थी।

    जिसने गांव में पैमाइश की तो सरकारी खाद के गड्ढों व खेल के मैदान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सही मिली। इस पर गांव के लोगों ने स्वयं ही इस अवैध कब्जे को हटाने की बात कही तो प्रशासन ने भी अनुमति दे दी थी। इसके बाद गांव के ही लोग मिलकर इस अवैध निर्माण को हटाने का काम कर रहे थे।

    खबरें और भी

    जहां मस्जिद व मदरसे के साथ ही बनाई गई पांच दुकानों को धीरे धीरे तोड़ा जा रहा था। मगर ग्रामीणों द्वारा उसे तोड़ने की गति काफी धीमी थी। ऐसे में शनिवार को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    जहां उन्होंने सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण को देखा और उसके बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। इस पर ग्रामीणों ने उनसे अवैध निर्माण को जल्द से जल्द ध्वस्त कराने के लिए बुलडोजर की मांग की। जिससे उस अवैध कब्जे को हटाकर सरकारी भूमि को खाली किया जा सके।

    इस पर तहसीलदार ने रविवार को बुलडोजर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव में ग्राम सभा की भूमि पर मस्जिद मदरसा बना हुआ है। जिसकी जानकारी के बाद ग्रामीणों ने वहां पर किए अवैध निर्माण को स्वयं ही हटाने का कार्य शुरू कर दिया था।

    जिसे अभी भी वह हाथों से हथौड़े व अन्य संसाधन से तोड़ रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने बुलडोजर की मांग की थी, जिसे रविवार को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। जिसकी मदद से एक-दो दिन में इस अवैध कब्जे को हटा दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- जोधपुर में सजी थी IPS की महफिल, लेकिन संभल में मच गया सियासी कोहराम; जानें क्या है पूरा मामला