Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    18 घंटे का शटडाउन, फिर भी काम 'ZERO': संभल के चंदौसी चौराहे पर बिजली विभाग का बड़ा कारनामा!

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:15 PM (IST)

    संभल के चंदौसी चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य बिजली विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण अटक गया है। 18 घंटे के शटडाउन के बावजूद बिजली के पोल और ट्रांसफा ...और पढ़ें

    संभल के चंदौसी चौराहे पर सड़क किनारे रखे खड़े पोल व रखा ट्रांसफार्मर। जागरण

    संभल के चंदौसी चौराहे पर सड़क किनारे रखे खड़े पोल व रखा ट्रांसफार्मर। जागरण

    HighLights

    1. 11 लाख रुपये का होना है पूरा प्रोजेक्ट, बाधा बन रहे पोल और वहां रखा ट्रांसफार्मर

    संवाद सहयोगी, संभल। शहर के सबसे व्यस्त चंदौसी चौराहा के सुंदरीकरण का कार्य बिजली विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते फिर अटक गया है। चौराहे से बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर हटाने के लिए विभाग ने तीन अलग-अलग दिनों में छह-छह घंटे का शटडाउन लिया, लेकिन इसके बावजूद एक भी पोल नहीं हटाया जा सका। लगातार 18 घंटे की बिजली कटौती झेलने के बाद भी नतीजा शून्य रहने से आसपास के दुकानदारों में नाराजगी है।

    चंदौसी चौराहा शहर का सबसे व्यस्त यातायात केंद्र है। मई 2025 में शहर के सुंदरीकरण और जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग की ओर से चौराहे के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। बुलडोजर कार्रवाई के बाद अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं भी अपना अतिक्रमण हटा लिया था।

    लोक निर्माण विभाग ने करीब 11 लाख रुपये की लागत से चौराहे के सुंदरीकरण की योजना तैयार की थी। योजना के तहत चौराहे का चौड़ीकरण, आकर्षक डिवाइडर, बेहतर लाइटिंग और बीचों-बीच सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित की जानी है। अब केवल बिजली विभाग के पोल और ट्रांसफार्मर ही निर्माण कार्य में बाधा बने हुए हैं।

    चौराहे से पाेल की शिफ्टिंग के लिए बिजली विभाग ने 30 जून 2026, सात जुलाई और 10 जुलाई को बिजली विभाग ने छह-छह घंटे का शटडाउन घोषित किया था, जिससे कई मुहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई, लेकिन तीनों बार शटडाउन समाप्त होने के बाद भी मौके पर कोई प्रगति दिखाई नहीं दी।

    खबरें और भी

    न तो पोल हटाए गए और न ही ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यदि पूरी तैयारी नहीं थी तो बार-बार लंबे शटडाउन लेकर लोगों को परेशानी में डालने का क्या औचित्य था।

    दुकानदारों को गर्मी के बीच बिना बिजली के काम करना पड़ा, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को भी पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ी थी। वहीं कार्य अधर में अटका हुआ है, जिसके कारण यातायात पुलिसकर्मियों को भी धूप और बरसात में यातायात संचालन के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

     

    कुछ हाईटेंशन लाइन हटाई जा चुकी है। हालांकि बरसात के कारण ट्रांसफार्मर नहीं हटाया जा सका है, लेकिन उसके रखने के लिए अलग से चबूतरा बनवा दिया गया है। अब दो दिन की रोस्टिंग में ही 33केवीए की लाइन और ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी भी न हो।

    - रघुनाथ तित्तल, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग, संभल


    यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: दुबई से रची गई खूनी साजिश का पर्दाफाश; दो हत्याएं करने वाले गुर्गे वारिस पर भी लगा NSA