संभल में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक करते ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत; मची चीख-पुकार
संभल-चंदौसी मार्ग पर मोहम्मदपुर टांडा के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक ने ओवरटेक करते हुए सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की ...और पढ़ें

इसी ट्रक की टक्कर से आटो सवार लोगों की गई जान और हादसे में क्षतिग्रस्त आटो। जागरण
HighLights
संभल-चंदौसी मार्ग पर मोहम्मदपुर टांडा के नजदीक हुआ हादसा
पुलिस ने ट्रक व क्षतिग्रस्त टेपो को लिया कब्जे में, चालक फरार
जागरण संवाददाता, संभल। संभल-चंदौसी मार्ग पर मोहम्मदपुर टांडा के नजदीक बड़ा हादसा हो गया। एक लोडिड ट्रक ने वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे सवारियों भरे टेपों को टक्कर मार दी। हादसे में टेपों सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस ने टेपों में फंसे लोेगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भिजवाया। घायल चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भी मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार ट्रक व क्षतिग्रस्ट टेपों को कब्जे में ले लिया है। आरोपित चालक फरार हो गया।
हादसा शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। संभल कोतवाली के गांव देहली निवासी रोहित पाल मोहम्मदपुर टांडा अड्डे से चंदौसी के लिए टेपों चलाने का काम करता है। वह चंदौसी से टेपों में छह सवारियां बैठाकर ला रहा था। जैसे ही वह टांडा के पास में पहुंचा तो संभल दिशा से जा रहे एक लाेडिड ट्रक ने टेपों में सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज लगी कि टेंपो में सवारी मुरादाबाद के बिलारी के गांव कमालपुर चंदौरा निवासी सोनू, बनियाठेर के बेटला निवासी जिलेदार व एक तीसरे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
खबरें और भी
इन लोगों को मशक्कत के बाद टेपों से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन, चिकित्सक ने देखते ही पहले ही सांसें थमने की बात कहीं। जबकि घायल चालक को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रक द्वारा किसी वाहन को ओवरटेक किया जा रहा था।
इसी दरमियान सामने से टेपों का गया और उसमें टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौत हुई है। दो की पहचान हो चुकी है। तीसरे के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। प्रयास जारी है। फिलहाल शवाें को अग्रिम कार्रवाई के लिए माेर्चरी भिजवा दिया है।