Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पार करना पड़ा भारी, अज्ञात वाहन की टक्कर से पेंटर की मौत; 8 साल पहले छूटा था पत्नी का साथ

    Updated: Thu, 21 May 2026 06:14 PM (IST)

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पार करते समय एक 28 वर्षीय पेंटर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन औ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर में हुई घटना

    संवाद सहयोगी, संभल। नखासा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव हिसामपुर के नजदीक सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी माैत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव कसेरुआ निवासी 28 वर्षीय राजेश पुत्र विजय सिंह पेशे से पेंटर थे।

    बुधवार की रात वह पैदल अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह अंडरपास से गुजरने के बजाय सीधे गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और सड़क पार करने लगे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

    वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन में खलबली मच गई। रोते-बिलखते स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्वजन ने बताया कि राजेश की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी।

    खबरें और भी

    मगर किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद उसकी पत्नी कुछ समय बाद मायके चली गई थी और फिर वापस नहीं लौटी। राजेश अपने स्वजन के साथ गांव में रहकर मेहनत मजदूरी और पेंटिंग का काम करते थे।

    थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगा एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- क्या ऐसा भी हो सकता है? संभल की अमीना ने 5 दिन के फासले में दिया 4 बच्चों को जन्म, सभी नॉर्मल डिलीवरी