विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के द्वितीय चरण को रफ्तार, 329.78 हेक्टेयर भूमि खरीद को मिली मंजूरी

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:24 AM (IST)

संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप औद्योगिक गलियारा परियोजना के द्वितीय चरण के लिए 329.78 हेक्टेयर भूमि किसानों से आपसी ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. संभल में औद्योगिक गलियारे के दूसरे चरण को मिली मंजूरी।

  2. किसानों से 329.78 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से खरीदी जाएगी।

  3. कुल 640 करोड़ रुपये की धनराशि मंडलायुक्त ने अनुमोदित की।

संवाद सहयोगी, बहजोई(संभल)। गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के समीप औद्योगिक गलियारा परियोजना के द्वितीय चरण के निर्माण के लिए संभल में 329.7885 हेक्टेयर भूमि किसानों से आपसी सहमति के आधार पर खरीदी जाएगी। इसके लिए भूमि खरीद की दर और कुल प्रस्तावित धनराशि के कार्यवृत्त को मंडलायुक्त की ओर से अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी वर्तमान सर्किल रेट सूची, जो एक अगस्त 2025 से प्रभावी है, उसी के अनुसार किसानों से आपसी समझौते के आधार पर खरीदी जाने वाली भूमि का मूल्य 602 करोड़ 14 लाख 58 हजार 720 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा परिसंपत्तियों का मूल्य दो करोड़ तीन लाख 68 हजार 604 रुपये, स्टांप शुल्क 30 करोड़ 19 लाख 12 हजार 800 रुपये और निबंधन शुल्क छह करोड़ चार लाख 27 हजार 740 रुपये है।

इस तरह भूमि खरीद समेत कुल आगणित धनराशि 640 करोड़ 41 लाख 65 हजार 864 रुपये होगी। जिला स्तर पर मध्यम एवं वृहद परियोजनाओं की समिति की 27 जुलाई 2026 को हुई बैठक के कार्यवृत्त के अनुमोदन का अनुरोध किया गया था, जिसे मंडलायुक्त ने अनुमोदित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे के पास बनेगा औद्योगिक गलियारा, 329 हेक्टेयर भूमि खरीद और 640 करोड़ के बजट को मंजूरी