Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: यूपी की टॉप-15 लिस्ट में जगह बनाने को संभल तैयार, अगले हफ्ते होगा 'शक्ति परीक्षण'

    Updated: Sat, 09 May 2026 07:39 AM (IST)

    संभल पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश की शीर्ष 15 पालिकाओं में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। शहर में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबं ...और पढ़ें

    संभल में तैयार किया गया सेल्फी प्वाइंट। सौ. पालिका

    संभल में तैयार किया गया सेल्फी प्वाइंट। सौ. पालिका 

    HighLights

    1. शहर में स्वच्छता, व्यवस्था और सिटीजन फीडबैक के लिए 10 बिंदुओं पर तय होगा भविष्य

    जागरण संवाददाता, संभल। यूं तो हर साल स्थानीय नगर पालिका की सूरत और सीरत में बदलाव हो रहा है लेकिन, वर्ष 2025-26 के स्वच्छ सर्वेक्षण में फलक पर चमकने के लिए पालिका पूरी मेहनत कर रही है। दिन-रात सफाई के साथ-साथ शहर के लोगों को सुविधाएं और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हो रही हैं। उम्मीद है कि अगले सप्ताह में सर्वेक्षण के लिए टीम भी शहर में पहुंचेगी।

    यही वजह है कि संभल शहर को चमकाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। दस बिंदुओें में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद पालिका अव्वल स्थान पर पहुंचेगी। आंकड़ों पर नजर डाली जाएं तो वर्ष 2023-24 से पालिका बेहतर कार्य कर रही है।

    उस साल पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर 236 और प्रदेश स्तर पर 51वीं रैंक मिली थी। फिर 2024- 25 के स्वच्छ सर्वेक्षण में पालिका ने स्थिति में सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 72 और प्रदेश स्तर पर 20वीं रैंक हासिल की।इतना ही नहीं प्रदेश में 117 नगर पालिकाओं में संभल पालिका को चौथा स्थान भी मिला था।

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रैंकिंग के लिए निर्धारित 10 मुख्य बिंदु

    क्र.सं. मूल्यांकन का विषय (Criteria) प्रतिशत भार (Weightage) कुल अंक (Total Marks)
    1 दर्शनीय साफ-सफाई (Visible Cleanliness) 15% 1,500
    2 कचरे का पृथक्करण, संग्रहण एवं परिवहन 10% 1,000
    3 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) 15% 1,500
    4 स्वच्छता तक पहुंच 10% 1,000
    5 प्रयुक्त जल प्रबंधन (Used Water Management) 10% 1,000
    6 कीचड़-मुक्ति सेवाओं का मशीनीकरण 5% 500
    7 स्वच्छता की वकालत (Advocacy) 15% 1,500
    8 पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं संस्थागत 8% 1,000
    9 स्वच्छता कर्मियों का समग्र कल्याण 5% 500
    10 नागरिक प्रतिक्रिया एवं शिकायत निवारण 10% 1,000
    योग कुल मुख्य बिंदु स्कोर 100% 10,500

    लेकिन, इस बार 2025-26 के स्वच्छ सर्वेक्षण में पालिका प्रदेश की टाप 15 पालिकाओं में शामिल होने के लिए पसीना बहा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज सिंह का कहना है कि 2025-26 के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए दिन-रात शिफ्ट में सफाई हो रही है।

    डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग, शौचालय की साफ-सफाई, आवासीय क्षेत्रों की सफाई के साथ व्यवस्थाएं और शुद्ध पानी के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। चौक चमकाए जा रहे हैं। जहां कूड़ा रहता था, वहां पार्क और स्मारक बने हैं। सेल्फी प्वाइंट भी बनवाए गए हैं।

    खबरें और भी

     

    स्वच्छ सर्वेक्षण के टोटल 12,500 अंक हैं। जिसमें एक हजार ओडीएफ प्लस-प्लस और एक हजार ही कचरा मुक्त शहर के नाम पर शामिल हैं। बाकी 10,500 दस बिंदुओं को पास करने पर मिलेंगे। पिछले साल एक-दो विषय को छोड़ दिया जाएं तो अधिकांश में शत-प्रतिशत अंक संभल पालिका ने हासिल किए थे।

    - डा. मणिभूषण तिवारी, ईओ, संभल पालिका।


    यह भी पढ़ें- यूपी के संभल में बनेंगे 4 परमानेंट हेलीपैड, VIP मूवमेंट और इमरजेंसी के लिए मास्टर प्लान तैयार