संभल के 68 तीर्थों का सफर होगा भव्य: ₹300 लाख से बदलेगी परिक्रमा मार्ग की सूरत, जानें कब शुरू होगा काम
संभल के 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को मंजूरी मिल गई है। ₹300 लाख से अधिक की लागत से यह कार्य होगा, जिसमें 35 हेक्टेयर भूमि का अध ...और पढ़ें

संभल में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग
HighLights
परिक्रमा मार्ग से हटेंगे 580 पोल, 215 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी
जागरण संवाददाता, संभल। 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने गई है। इस कार्य के लिए करीब 35 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। कार्य के पूरा होने के बाद ही बिजली लाइन शिफ्टिंग व पेड़ कटाई का काम शुरू होगा।
संभल में 68 तीर्थ व 19 कूप स्थित हैं। इन तीर्थों की 24 कोसीय परिक्रमा की जाती है। लेकिन परिक्रमा मार्ग की हालत खराब है। इसके सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग के 300.11 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पहली किस्त में 11 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं।

जबकि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 100 करोड़ रुपये का बजट दिया गया, जिससे आवश्यक 35 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा सके। भूमि के चिह्नीकरण के बाद उसके अधिग्रहण को लोनिवि के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी।
साथ ही कार्य में बाधक बने बिजली के पोल व लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही वहां पर खड़े पेड़ पौधों को भी कटवाया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में करीब 215 पेड़-पौधे चिह्नित कर उसकी सूची लोनिवि को दे दी है।
खबरें और भी
बजट जारी होने के बाद लोनिवि की ओर से इन्हें कटवाया जाएगा। बिजली विभाग के एक्सईएन रघुनाथ तित्तल ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में 580 बिजली पोल को हटाने के साथ ही लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जाना है। जिस पर पर करीब 2.32 करोड़ का खर्च आएगा और उसके लिए विभाग की ओर से एस्टीमेट बनाकर लोनिवि को दे दिया गया है।
सबसे पहले भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से ही जल्द से जल्द भूमि का चिह्नीकरण करने के साथ ही उसके अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
- सुनील प्रकाश, एक्सईएन लोनिवि, संभल।
यह भी पढ़ें- संभल में सड़क चौड़ीकरण के लिए होगा भूमि अधिग्रहण, परिक्रमा मार्ग की बदलेगी सूरत