Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में सड़क चौड़ीकरण के लिए होगा भूमि अधिग्रहण, परिक्रमा मार्ग की बदलेगी सूरत

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 11:02 PM (IST)

    संभल में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को मंजूरी मिल गई है। यह मार्ग अब 10 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें पैदल चलने के लिए पटरियां भी होंग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. परिक्रमा मार्ग 10 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें पटरियां भी।

    2. भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों का डाटा जुटाया जा रहा।

    3. 300.11 लाख रुपये का बजट स्वीकृत, कार्य जल्द शुरू।

    जागरण संवाददाता, संभल। परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण को मिली मंजूरी के बाद इस 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग की स्थिति काफी बदल जाएगी। क्योंकि कार्य के बाद परिक्रमा मार्ग की सड़क करीब 10 मीटर चौड़ी हो जाएगी। इसमें सड़क के दोनों ओर करीब डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी पटरी तथा सात मीटर की सड़क रहेगी।

    इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही रहेगी तो वहीं पटरी पर श्रद्धालुओं पैदल अपनी परिक्रमा को कर सकें। उसके लिए भूमि अधिग्रहण करनेे की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। उसके लिए किसानों का डाटा जुटाया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही किसानों के सहमति पत्र को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

    शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग द्वारा 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही 300.11 लाख के बजट को मंजूरी दे दी थी। साथ ही शासन

    क्योंकि किसानों को चिह्नित कर उनकी भूमि के रकबे की जानकारी के बाद उसका कार्यालय ग्राफ बनाकर मंडलायुक्त को भेजा जाएगा। जिसमें उनकी सहमति के बाद भूमि के रेट निर्धारित कर अनुमति ली जाएगी। इसलिए जल्द ही राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से किसानों को चिह्नित करने का काम शुरू किया जाएगा। जिससे जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण कर भूमि का अधिग्रहण किया जा सके।

    खबरें और भी

    मुख्यालय को भेजे गए 300.11 लाख रुपये के बजट वाले प्रस्ताव मंजूरी मिल गई है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण से पहले चिह्नित करने का कार्य राजस्व विभाग के साथ शुरू किया जाएगा। जिससे किसानों की संख्या, भूमि की श्रेणी के बारे में सही जानकारी हो सके। -सुनील प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संभल