Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खंभे नहीं, बल्लियों पर टिकी 800 लोगों की जिंदगी; संभल के इस इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही देख उड़ जाएंगे होश

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:39 PM (IST)

    संभल के मुहल्ला मल्ली सराय में बिजली के खंभों की जगह बांस की बल्लियों पर टिके तारों से 800 लोग आठ साल से खतरे में जी रहे हैं। बारिश के मौसम में करंट उ ...और पढ़ें

    संभल के मल्ली सराय में छत के ऊपर बल्ली के सहारे जा रही बिजली लाइन। जागरण

    संभल के मल्ली सराय में छत के ऊपर बल्ली के सहारे जा रही बिजली लाइन। जागरण

    HighLights

    1. चौधरी सराय बिजलीघर से जुड़े मुहल्ला मल्ली सराय का मामला

    जागरण संवाददाता, संभल। मुहल्ला मल्ली सराय...बल्लियों से होकर गुजरते तारों में दौड़ता करंट और हर समय हादसे का खतरा। जी हां, इस मुहल्ले की सच्चाई यही है। यहां बिजली लाइन के लिए पोल नहीं लगे हैं तो बांस बल्कि वह बल्लियों के सहारे ही रुकी हुई है। आलम यह है कि मकानों की दीवार और छत पर भी बल्लियां लगाकर बिजली लाइन को रोका गया है।

    ऐसे में करंट उतरने पर हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोग यहां खौफ के साये में रहते हैं लेकिन जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।

    मुहल्ला मल्ली सराय में करीब 200 घर बने हुए हैं और आबादी तकरीबन 800-900 है। यहां लोग करीब आठ साल से रहे हैं और हर एक घर में बिजली कनेक्शन है। मुहल्ले को चौधरी सराय बिजलीघर के वंशगोपाल द्वितीय फीडर से बिजली आपूर्ति होती है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते बिजली लाइन के कारण हादसे का खतरा रहता है।

    सड़क के किनारे कई बल्लियां लगाकर बिजली लाइन गुजर रही है तो मुहल्ले में मकानों की दीवार और छत पर बांस लगाकर बिजली लाइन को रोका गया है। बिजली लाइन के लिए सिर्फ दो पोल ही लगे हैं जबकि छह और पोल की जरूरत है। हादसे से बचने के लिए लोगों ने ही मकानों पर बल्लियों की व्यवस्था की है।

    खबरें और भी

    स्थानीय लोग कहते हैं कि समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अवर अभियंता और अन्य अधिकारियों को दी गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। अब बरसात का मौसम शुरू हो गया है, तो करंट से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।

    लोगों का कहना यह भी है कि ऐसी बिजली लाइन के कारण अक्सर फाल्ट होते रहते हैं तो खुद ही चंदा करके व्यवस्था दुरुस्त करानी पड़ती है। बहरहाल, कई साल से लोग खौफ के साये में रह रहे हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी पोल लगवाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।

     

    अवर अभियंता को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी, जिसके बाद पोल लगवाने के कार्य को विद्युतीकरण योजना में शामिल करते हुए समस्या का समाधान कराएंगे।

    - रघुनाथ मित्तल, एक्सईएन, बिजली विभाग


    यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री तुर्क शब्द से डरते हैं, इतिहास पढ़ें...' संभल दौरे पर योगी आदित्यनाथ पर बरसे सांसद जियाउर्रहमान बर्क