Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजा संभल का शाही जामा मस्जिद क्षेत्र... नमाजियों ने दिया राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का संदेश

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 09:32 AM (GMT+05:30)

    Sambhal News संभल में शाही जामा मस्जिद के दोबारा हुए सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी। कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस बार ...और पढ़ें

    जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को नमाज के बाद हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते मुस्लिम संप्रदाय के लोग l जागरण
    जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को नमाज के बाद हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते मुस्लिम संप्रदाय के लोग l जागरण

    HighLights

    1. मस्जिद के सामने बन रही है सत्यव्रत पुलिस चौकी
    2. राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया

    संस, जागरण l संभल। शुक्रवार को जामा मस्जिद के पास के इलाके में अलग ही माहौल देखने को मिला। नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद से बाहर निकले नमाजियों को न सिर्फ तिरंगे बांटे गए, बल्कि उन्होंने एक स्वर में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। साथ ही हर घर पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया गया।

    बता दें 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के विरोध में हिंसा हुई थी। जिसमें चार लोगों की मौत और लगभग 30 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। तब से संभल में विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात हैं।

    जामा मस्जिद के चारों तरफ भी पुलिस कर्मियों की टोली बैठी है। मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी भी बन रही है। प्रत्येक जुमे की नमाज के समय भारी संख्या में पुलिस कर्मी रहते हैं। डीएम-एसपी भी राउंड लेते हैं। इस बार भी ऐसी ही चौकसी थी। लेकिन जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकले तो उनके हाथ में तिरंगे थमाए गए।

    इन हाथों ने थामे तिरंगे

    तिरंगे थमाने वालों में सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली, थाने वाली मस्जिद के हाजी एहतेशाम, नाजिम सैफी आदि थे। उन्होंने "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। बोले, गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद दिलाता है। जिन्होंने आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताने का आह्वान किया। साथ ही गणतंत्र दिवस पर घरों, दुकानों व कार्यालयों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की।

    यहां रमीज राजा, नदीम, हाशिम अली, सलीम, अल्तमश, आहदा, साद आदिल आदि रहे। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि कुछ लोगों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा झंडा बांटे।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: पूर्वी यूपी में घना कोहरा तो पश्चिम में बूंदाबांदी, 48 घंटे में बदलेगा मौसम; यहां वज्रपात का अलर्ट

    ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड सना रानी के प्यार में PAK पहुंचा बादल, अपने माता-पिता से बोला- 'इस्लाम कबूला, अब कभी नहीं आऊंगा'

    जामा मस्जिद के नजदीक मिले कुएं का किया निरीक्षण

    राजस्व विभाग इन दिनों में शहर में प्राचीन कूपों और कुओं की खोज करने में लगा है। अधिकांश कएं खोजकर नगर पालिका की ओर से उनमें खोदाई कर सफाई की जा रही है। इसी क्रम में कुछ लोगों ने जामा मस्जिद से महज 50 कदम दूरी पर एक कुआं होने की बात प्रशासन को बताई तो नगर पालिका की टीम ने बुलडोजर की मदद से उस जगह की खोदाई कराई।

    खबरें और भी