Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: पूर्वी यूपी में घना कोहरा तो पश्चिम में बूंदाबांदी, 48 घंटे में बदलेगा मौसम; यहां वज्रपात का अलर्ट

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:24 AM (IST)

    UP Weather Update उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घना कोहरा है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क ...और पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी में मौसम अभी सामान्य बना हुआ है, दो दिन बाद बारिश की चेतावनी है।
    UP Weather Update: यूपी में मौसम अभी सामान्य बना हुआ है, दो दिन बाद बारिश की चेतावनी है।

    HighLights

    1. तापमान बढ़ने से लोगों को दिन में लगी गर्मी
    2. मंगलवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा लखनऊ का तापमान

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: प्रदेश में मौसम कई रंग में हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरे का असर है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। वहीं, मंगलवार को लखनऊ में दिन के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी महसूस हुई।

    बुधवार और गुरुवार तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं दिख रहा है। हालांकि शुक्रवार के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा।

    जनवरी में सोमवार के बाद मंगलवार भी गर्म रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह और रात में मध्यम कोहरा रहेगा। कहीं- कहीं बादल भी दिख सकते हैं। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

    पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में अभी भी कोहरा का अलर्ट, पश्चिम में बूंदाबांदी

    मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। गुरुवार तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर अलर्ट किया गया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 22 जनवरी रात 8.30 बजे से 23 जनवरी सुबह साढ़े आठ बजे तक मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास अत्यंत घना कोहरा रहेगा।

    बूंदाबांदी की फाइल फोटो।

    इन जिलों में वज्रपात के आसार

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी कोहरा रहेगा। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर आदि जिलों में वज्रपात होने के आसार हैं। 

    आगरा में कैसा है मौसम का पूर्वानुमान

    आगरा में मंगलवार को सामान्य तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान अधिक रहा। तापमान में वृद्धि होने से गलनभरी सर्दी से परेशान शहरवासियों को राहत मिली। माैसम विभाग ने 24 व 25 दिसंबर को घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान जताया है। शहर में रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला था। तापमान में वृद्धि होने के साथ ही दोपहर में अच्छी धूप निकली थी। तापमान में वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। सुबह से धूप निकली और ठंडी हवा चलती रही।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः IMD का अलर्ट: दिल्ली में फिर बारिश के आसार, अब बढ़ेगी और ज्यादा ठंड; कोहरे को लेकर भी पढ़ें ताजा अपडेट

    ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh 2025: कोई लगवाता ठहाके, कोई देता है नशा मुक्ति का संदेश... महाकुंभ में अजब-गजब बाबाओं का डेरा

    अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बुधवार व गुरुवार सुबह हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है। दोपहर में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। 24 व 25 जनवरी को घना कोहरा रह सकता है।