विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: एक गोपनीय रिपोर्ट के बाद संभल एसपी ने लिया ऐसा एक्शन कि बदल गई थानों की तस्वीर, 39 पुलिस वाले लाइन हाजिर

Published: Tue, 18 Jun 2024 12:51 PM (IST)

Sambhal SP Action On Cop संभल के गुन्नौर प्रभारी निरीक्षक समेत 39 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। लोकसभा ...और पढ़ें

संभल में 39 पुलिसवाले लाइन हाजिर किए हैं।
संभल में 39 पुलिसवाले लाइन हाजिर किए हैं।

HighLights

  1. गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक रहे संजीव कुमार बालियान लाइन हाजिर
  2. आदेशों की अवहेलना पर एसपी ने लिया एक्शन

जागरण संवाददाता, संभल। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बड़े स्तर पर चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। एक गोपनीय रिपोर्ट के बाद एक्शन लिया है। जिनमें थानेदारों के खास पुलिसकर्मी ज्यादा बताए जा रहे हैं। इसके अलावा गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक को भी लाइन हाजिर किया गया है, वजह आदेशों की अवहेलना करना बताई गई है।

देर रात करीब 39 लोगों को अलग-अलग थानों से पुलिस लाइन में भेजा है। जिसमें गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक रहे संजीव कुमार बालियान को भी लाइन हाजिर किया है, हालांकि यहां अभी कोई नई तैनाती नहीं हुई है।

बदले चौकी प्रभारी

इसके अलावा थाना नखासा से उप निरीक्षक सैयद खान, असमोली से राज सिंह, संभल के चौकी प्रभारी चौधरी सराय सुनील कुमार, चौकी प्रभारी एकता थाना संभल से जितेंद्र कुमार, बहजोई से अर्पणा बंसल, चौकी प्रभारी पतरिया थाना जुनावई से योगेश कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा गुन्नौर सत्येंद्र कुमार, थाना धनारी से सुरेशपाल सिंह, चौकी प्रभारी लक्ष्मण गंज थाना चंदौसी से सचिन भाटी, थाना चंदौसी से कुंवरपाल सिंह, बनियाठेर की चौकी आटा के प्रभारी राधेश्याम शर्मा, एचौड़ा कंबोह के मनोज कुमार और सुभाष चंद्र को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया है।

ये भी पढ़ेंः Vande Bharat Express: स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस से मात्र 12 घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे हावड़ा, हाईस्पीड की तैयारियां

ये भी पढ़ेंः मेरठ एसएसपी की कार्रवाई से मची पुलिस विभाग में खलबली; दागी 37 पुलिसकर्मियों को कप्तान ने लाइन हाजिर किया

लाइन हाजिर में ये भी शामिल

इसके अलावा हजरत नगर गढ़ी से मुख्य आरक्षी हेमराज सिंह, हयातनगर से गजेंद्र सिंह, बहजोई से गोपालचंद्र, जुनावई से जावेद अली, गुन्नौर से विकास मलिक और रोहित यादव, रजपुरा से नवनीत चौधरी और गौरव चौधरी, चंदौसी से तेज सिंह को भी लाइन हाजिर किया है।

इन आरक्षियों पर एक्शन

आरक्षियों में हयात नगर से आयुष, नखासा से मोहम्मद रफी, सीओ असमोली के वाहन चालक राकेश शर्मा, असमोली से विकेश बालियान, बहजोई से प्राशु तोमर, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह, जुनावई से कादिर, गुन्नौर से सिद्धार्थ मलिक और मोहित मलिक, धनारी से दीपक राठी और आदित्य राठी, रजपुरा से सुरेंद्र सिंह, बनियाठेर से धर्मेंद्र शर्मा और एचोड़ा कंबोह से शुभम आर्य को भी लाइन हाजिर किया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।