Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल: स्कूल में किताब न लाने पर महिला टीचर ने पहली कक्षा के छात्र को जड़ा थप्पड़, टूटा दांत

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:53 AM (IST)

    संभल में एक शिक्षिका ने किताब न लाने पर पहली कक्षा के छात्र को थप्पड़ मारा, जिससे उसका दांत टूट गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और पुलिस से शिकायत की, ज ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, संभल। शहर के देहली दरवाजा स्थित स्कूल की एक शिक्षिका ने पहली कक्षा के छात्र को किताब न लाने पर थप्पड़ जड़ दिया, जिससे छात्र का एक दांत टूट गया।

    छुट्टी के बाद घर पहुंचे छात्र ने स्वजन को जब घटना के बारे में बताया कि उनके होश उड़ गए। स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने के बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

    हयातनगर के सरायतरीन अंतर्गत मुहल्ला पीला खदाना निवासी मोहम्मद इकरार ने बताया कि उनका बेटा तैमूर अली संभल के देहली दरवाजा स्थित सेंट जिलानी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। बुधवार की सुबह वह रोजाना की तरह स्कूल गया था। आरोप है कि वह किसी विषय की किताब घर पर भूल गया था।

    इसी बात से नाराज होकर एक शिक्षिका ने उसे थप्पड़ मार दिया। स्वजन का कहना है कि थप्पड़ लगने से बच्चे का एक दांत टूट गया। स्कूल से घर लौटने पर तैमूर ने रोते हुए पूरी घटना उन्हें बताई। इसके बाद स्वजन ने प्रधानाचार्य को फोन कर इसकी शिकायत की। आरोप है कि उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज स्वजन बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

    बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्हें आशंका है कि भविष्य में उनके बेटे के साथ फिर ऐसी घटना न हो। उन्होंने मांग की है कि स्कूल में किसी भी शिक्षक द्वारा बच्चे के साथ मारपीट न की जाए।

    हालांकि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। कोतवाल सुधीर पवांर का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं है। उधर, प्रधानाचार्य तारिक अली ने बताया कि सभी सीसीटीवी कैमरे देखे गए हैं। ऐसा कोई प्रकरण नहीं आया है। बच्चे का दूध का दांत था, वह टूटा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए आया 3,000 किलो मिल्क पाउडर बाजार में बेचा, पुलिस ने दर्ज की FIR