Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में हाईवोल्टेज ड्रामा: बधाई के इलाके को लेकर थाने में ही नग्न हो गया किन्नर, 40 मिनट तक चला बवाल

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:47 PM (IST)

    संभल के हजरतनगर गढ़ी थाने में बधाई मांगने वाले क्षेत्र को लेकर दो किन्नर गुटों में विवाद गहरा गया। बातचीत के दौरान एक किन्नर ने नग्न होकर प्रदर्शन किय ...और पढ़ें

    हजरत नगर थाने में पुलिस के सामने हंगामा करती किन्नर। फोटो इंटरनेट मीडिया

    हजरत नगर थाने में पुलिस के सामने हंगामा करती किन्नर। फोटो इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. किन्नर समाज के दो पक्षों में चार-पांच साल से चल रहा है विवाद

    संवाद सहयोगी, संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना परिसर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे बधाई मांगने वाले क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विवाद उस समय तूल पकड़ गया, जब बातचीत के लिए बुलाए गए एक पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध के दौरान एक किन्नर ने थाना परिसर में नग्न होकर प्रदर्शन किया, जिससे पुलिस और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाकर दोनों पक्षों को शांत कराया।

    मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत महमूदपुर माफी निवासी किन्नर बबली और मुमताज उर्फ यूनुस के बीच बधाई मांगने वाले क्षेत्र के बंटवारे को लेकर पिछले चार-पांच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष गांव बराही में अपना-अपना अधिकार जता रहे हैं। इसी विवाद को लेकर आए दिन तनातनी होती रही है।

    19SBL_M_57_19072026_343.JPG

    एक जुलाई को किन्नर बबली की तहरीर पर हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने किन्नर मुमताज उर्फ यूनुस, मोहिनी और सलीम के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मुकदमे के बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में रविवार की शाम करीब चार बजे दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।

    करीब एक घंटे तक पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। बातचीत समाप्त होने के बाद दोनों पक्ष थाने से बाहर चले गए। इसके लगभग सवा घंटे बाद शाम करीब छह बजे मुमताज पक्ष अपने साथियों के साथ थाना परिसर पहुंच गया और हंगामा शुरू कर दिया।

    खबरें और भी

    आरोप है कि इसी दौरान एक किन्नर ने विरोध जताते हुए अपने कपड़े उतार दिए और नग्न होकर प्रदर्शन करने लगा। इससे थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी प्रदर्शन जारी रहा और करीब 40 मिनट तक हंगामे की स्थिति रही।

    किन्नर बबली ने आरोप लगाया कि मुमताज उर्फ यूनुस के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसका कहना है कि गांव बराही में मुमताज ने यह अफवाह फैला दी थी कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है, जिसके बाद वह उनके क्षेत्र में जाकर बधाई लेने लगा।

    आरोप है कि उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया तथा मारपीट भी की गई, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बधाई मांगने वाले क्षेत्र को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- संभल भूमि घोटाला: 845 बीघा सरकारी जमीन के बचे हुए 145 पट्टे भी निरस्त, DM ने दिया मूल श्रेणी बहाल करने का आदेश