Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल के ऐतिहासिक वंश गोपाल तीर्थ की बदलेगी सूरत, ₹4.50 करोड़ के बजट से शुरू हुआ कायाकल्प

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:41 PM (IST)

    संभल के गांव बेनीपुर स्थित ऐतिहासिक वंश गोपाल तीर्थ का 4.50 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कार्य भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। यह ...और पढ़ें

    संभल के वंशगोपाल तीर्थ पर भूमि पूजन कर नींव में ईंट रखते भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, महंत तथा अन्य। जागरण

    संभल के वंशगोपाल तीर्थ पर भूमि पूजन कर नींव में ईंट रखते भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, महंत तथा अन्य। जागरण

    HighLights

    1. आदमपुर रोड पर गांव बेनीपुर में स्थित है वंश गोपाल तीर्थ, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुई प्रक्रिया

    संवाद सहयाेगी, संभल। गांव बेनीपुर स्थित ऐतिहासिक व सांस्कृतिक वंश गोपाल तीर्थ के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण होने जा रहा है। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से स्वीकृत 4.50 करोड़ रुपये की योजना के तहत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन हुआ। सबसे पहले मल्टीपर्पज हाल का निर्माण शुरू होगा, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य निर्माण और सुंदरीकरण कार्य कराए जाएंगे। बता दें कि संभल की 24 कोसिय परिक्रमा इसी तीर्थ से प्रारंभ होकर अन्य तीर्थाें से होते हुए वापस यहीं पर आकर संपन्न होती है। इसलिए यह तीर्थ 68 तीर्थों में महत्वपूर्ण है।

    सोमवार को महंत भगवत प्रिय एवं पंडित आचार्य शोभित शास्त्री ने वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह छत्रपाल तथा भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल सहित कई लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।

    पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने वंश गोपाल तीर्थ के समग्र विकास और सुंदरीकरण के लिए चार करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। योजना का उद्देश्य तीर्थ को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था अलनंदा एसोसिएट्स को सौंपी गई है, जिसने योजना के अनुसार चरणबद्ध निर्माण योजना तैयार की है।

    योजना के तहत सबसे पहले 95.67 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पज हाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद 26 लाख रुपये की लागत से आधुनिक शौचालय, 25 लाख रुपये से यात्री शेड, 7.42 लाख रुपये से चेंजिंग रूम तथा 31.67 लाख रुपये की लागत से भव्य स्वागत द्वार का निर्माण होगा।

    खबरें और भी

    इसके अतिरिक्त तीर्थ परिसर के सुंदरीकरण, मार्गों के विकास, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाओं और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य भी योजना में शामिल किए गए हैं। धार्मिक दृष्टि से वंश गोपाल तीर्थ का विशेष महत्व माना जाता है। संभल की प्रसिद्ध 24 कोसिय परिक्रमा यहीं से प्रारंभ होती है।

    श्रद्धालु वंश गोपाल तीर्थ से यात्रा शुरू कर विभिन्न प्रमुख तीर्थों के दर्शन करते हुए पुनः इसी स्थल पर आकर अपनी परिक्रमा पूरी करते हैं। यही कारण है कि इस तीर्थ पर वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। योजना पूरी होने के बाद तीर्थ परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदलने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक आयोजनों के संचालन में भी सुविधा होगी।

    यह भी पढ़ें- संभल की बेटी ने बचाई लाज: UP आम महोत्सव में शिवांका के मैंगो जैम ने जीता पहला पुरस्कार