एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभल में चलाई तबादला एक्सप्रेस, दो निरीक्षक समेत 49 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर
संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 2 निरीक्षकों और 49 उपनिरीक्षकों का तबा ...और पढ़ें

संभल के एसपी हैं कृष्ण कुमार बिश्नोई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, संभल। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने दो निरीक्षकों और 49 उपनिरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नरेंद्र कुमार को हयातनगर थाने का अपराध निरीक्षक बनाया
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नखासा थाने में तैनात अपराध निरीक्षक नरेंद्र कुमार को हटाकर हयातनगर थाने का अपराध निरीक्षक बनाया गया है। वहीं हयातनगर थाने में तैनात अपराध निरीक्षक सत्यविजय सिंह को नखासा थाने में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस लाइन में तैनात 32 उपनिरीक्षकों को दी तैनाती
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात 32 उपनिरीक्षकों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। वहीं पहले से विभिन्न चौकियों पर तैनात 17 चौकी प्रभारियों को भी दूसरे थाना क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़ें- संभल एसपी केके बिश्नोई की नई पहल: 5 हेड कॉन्स्टेबल को बनाया चौकी प्रभारी, महिला उपनिरीक्षकों को भी मिली कमान
एसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: अब देहरादून जाना होगा आसान, शाहजहांपुर जंक्शन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस