Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक पर अश्लील टिप्पणी, इंस्टाग्राम पोस्ट पर मचा बवाल; पुलिस ने मनचले को दबोचा

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:47 PM (IST)

    बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले फरमान को संभल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तमन्ना न ...और पढ़ें

    तमन्ना मलिक

    तमन्ना मलिक

    HighLights

    1. सोनकपुर थाना क्षेत्र के बेहटा सरथल निवासी है आरोपित

    संवाद सहयोगी, संभल। बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की गई। मामले की शिकायत हिंदू संगठनों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संभल पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने साइबर तकनीक के जरिये आरोपित को पकड़ लिया और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।

    असमोली के बदनपुर बसई निवासी तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कांवड़ लाने से काफी चर्चित हैं। फरवरी 2026 में महाशिवरात्री के अवसर पर भी वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर संभल पहुंची थीं। अब सावन माह में आठ अगस्त को वह अपने पति अमन त्यागी के साथ हरिद्वार गई थीं।

    तमन्ना कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर मंगलवार को गाजियाबाद के डासना मंदिर में अपने पति अमन त्यागी और साथी अलीशा बानो के साथ जलाभिषेक किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा से संबंधित फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए थे।

    जिसमें उनका कहना है कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने यह भी कहा कि संभल प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बावजूद उन्होंने दोबारा कांवड़ यात्रा की है। कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान और स्वतंत्रता मिलती है।

    खबरें और भी

    उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से सनातन धर्म अपनाने की अपील भी की। बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलता है और संविधान नागरिकों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी देता है।

    उन्होंने बुर्के को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि इसे लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। इसी दौरान उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मुस्लिम युवक ने अभद्र और अश्लील टिप्पणी कर दी। जिसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया।

    मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की छानबीन शुरू कर दी। साइबर थाने की मदद से मुरादाबाद के सोनकपुर थाना अंतर्गत गांव बेहटा सरथल निवासी आरोपित फरमान को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाल मोहित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसका शांतिभंग में चालान किया है।

    यह भी पढ़ें- संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क की बढ़ीं मुश्किलें: 'वंदे मातरम' पर दिए बयान को लेकर पुलिस में शिकायत, दर्ज हो सकती है FIR