Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुर्का, कांवड़ और धमकियां: संभल की 'तमन्ना' से 'तुलसी' बनी मुस्लिम महिला की ऐसी प्रेम कहानी, जो बनी पूरे राज्य में चर्चा का विषय

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 05:14 AM (GMT+05:30)

    संभल की तमन्ना मलिक ने प्रेम विवाह के बाद सनातन धर्म अपनाकर तुलसी नाम रखा और बेटों की मन्नत पूरी होने पर बुर्के में कांवड़ यात्रा की। इस अनूठी यात्रा ...और पढ़ें

    तमन्‍ना मल‍िक

    तमन्‍ना मल‍िक

    HighLights

    1. नाम बदलकर रखा था तुलसी, दो बेटों की मां बनने की मनौती पूरी होने पर महाशिवरात्रि पर पहली बार उठाई थी कांवड़

    संवाद सहयोगी, संभल। असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसई निवासी अमन त्यागी और इसी गांव की मुस्लिम युवती तमन्ना मलिक की प्रेम कहानी करीब साढ़े तीन साल पहले विवाह में बदल गई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और कुछ समय तक गांव से बाहर रहने के बाद वापस आकर यहीं रहने लगे थे। विवाह के बाद तमन्ना ने अपना नाम तुलसी रखा था। दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आर्यन करीब दो वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा दक्ष एक वर्ष का है।

    प्रेम विवाह के बाद स्वजन में बच्चों की किलकारियां गूंजीं तो दंपती की जिंदगी आगे बढ़ने लगी। इसी बीच तमन्ना ने सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था जताते हुए धार्मिक गतिविधियों में भी भाग लेना शुरू किया। फरवरी 2026 में महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने पहली बार पति अमन त्यागी के साथ कांवड़ लाने का करने का निर्णय लिया।

    खास बात यह रही कि तमन्ना बुर्का पहनकर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंचीं थी। 11 फरवरी को उन्होंने हरिद्वार में गंगा में स्नान किया और बोल बम के जयकारों के बीच कंधे पर खड़ी कांवड़ सजाई थी। इसके बाद हरिद्वार से संभल के नीमषारण्य तीर्थ में करीब 170 किलोमीटर की दूरी तय कर जलाभिषेक किया था।

    उस दौरान बुर्के में कांवड़ उठाकर चलती तमन्ना के फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए थे। इसके बाद वह प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गईं। जहां हिंदू संगठनों और लोगों ने उनकी सराहना की, वहीं कुछ मुस्लिम लोगों ने इसका विरोध भी किया था।

    खबरें और भी

    हरिद्वार से लौटते समय नजीबाबाद में कुछ मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने उन्हें घेरकर बुर्के में कांवड़ उठाने का विरोध किया था। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो दंपती को सुरक्षा दी गई।

    चर्चा में आने के बाद तमन्ना और अमन के नाम से इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने का मामला भी सामने आया था। फालोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ लोगों ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर अकाउंट बनाए और उनके वीडियो प्रसारित की थी। दंपती ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत भी असमोली थाने में दर्ज कराई थी।

    एसडीएम कोर्ट ने जारी किया था नोटिस

    तमन्ना के बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के मामले में प्रशासन ने भी कार्रवाई की थी। एसडीएम कोर्ट की ओर से तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस जारी किया गया था। इसमें बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी।

    दोनों को छह माह के लिए 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके से पाबंद किया गया था। पति अमन त्यागी ने एसडीएम कोर्ट पहुंचकर जमानत कराई थी। इसके बावजूद सावन में दंपती ने दोबारा कांवड़ यात्रा की।

    यह भी पढ़ें- बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक पर अश्लील टिप्पणी, इंस्टाग्राम पोस्ट पर मचा बवाल; पुलिस ने मनचले को दबोचा