Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होमवर्क न करे पर टीचरों ने कक्षा 6 के छात्र को जड़े थप्पड़, निशान पड़ा; परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:18 AM (IST)

    संभल के नखासा थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में होमवर्क न करने पर कक्षा छह के छात्र को दो शिक्षकों ने पीटा। ...और पढ़ें

    ये तस्वीर AIद्वारा जनरेट की गई है।

    ये तस्वीर AIद्वारा जनरेट की गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर कक्षा छह के छात्र को शिक्षकों ने पीटा। मामले की तहरीर थाने में दी गई है।

    अमरोहा के सैदनगली कस्बा निवासी रिहाना ने नखासा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अजलान गांव रंपुरा जट स्थित हसनपुर मार्ग पर संचालित गोया वर्ल्ड स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बताया कि 21 जुलाई को अजलान रोजाना की तरह स्कूल पढ़ने गया था।

    आरोप है कि स्कूल में होमवर्क पूरा नहीं करने पर अध्यापक कमलदीप और ऋषभ ने अजलान को डांटने के बाद थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के कारण छात्र के चेहरे पर लाल निशान पड़ गए और गुम चोटें आईं। छुट्टी के बाद जब अजलान घर पहुंचा तो उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई।

    पिता ने शिक्षकों के खिलाफ की शिकायत

    रिहाना ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी अपने पति को दी और इसके बाद स्कूल के शिक्षकों से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत करने पर शिक्षकों ने उल्टा धमकी दी।

    इससे परेशान होकर रिहाना अपने बेटे को लेकर नखासा थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर देकर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में थानाध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। बुधवार की दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूल बंद था।

    स्कूल के प्रबंधक ने आरोपों को नकारा

    अब गुरुवार को मामले की जांच की जाएगी। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल के प्रबंधक आकाश गर्ग ने बताया कि बच्चा शैतानी कर रहा था और शिक्षकों ने उसे सिर्फ डांटा था। पीटने की बात गलत है। हालांकि हमने भी शिक्षकों और बच्चे के स्वजन से बात की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी : भाजपा कल 68 पदाधिकारियों के साथ बैठक कर देगी चुनावी होमवर्क, पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल लेंगे मीटिंग