Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बेसिक शिक्षा विभाग का नया फैसला: 62 वर्ष से अधिक उम्र के रसोइयों की होगी छुट्टी, नए युवाओं को मिलेगा मौका

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:30 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत 62 वर्ष से अधिक आयु के रसोइयों को कार्यमुक्त करने की तैयारी है, जिससे युवाओं को रोजग ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. आदेश जारी होते ही होगी कार्यमुक्ति, संभल जिले के 1,289 विद्यालयों में 3,524 रसोइये दे रहे सेवाएं

    संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के लिए शासन स्तर पर आयु सीमा निर्धारित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार 62 वर्ष से अधिक आयु के रसोइये विद्यालयों में सेवाएं जारी नहीं रख सकेंगे।

    हालांकि अभी तक इस संबंध में औपचारिक शासनादेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन विभाग को शासन स्तर से इसकी जानकारी मिल चुकी है। आदेश जारी होते ही जनपद सहित पूरे प्रदेश में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

    संभल जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1,289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, पीएम श्री विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कुल 3,524 रसोइये मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में सेवाएं दे रहे हैं।

    शासनादेश लागू होने के बाद 62 वर्ष से अधिक आयु वाले रसोइयों को नियमानुसार कार्यमुक्त किया जाएगा। इसके बाद रिक्त होने वाले पदों पर शासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत नए रसोइयों का चयन किया जाएगा, ताकि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो।

    शिक्षा विभाग का मानना है कि आयु सीमा तय होने से विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के चयन और सेवा व्यवस्था में एकरूपता आएगी, साथ ही युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

    विभाग ने संभावित आदेश को देखते हुए सभी विद्यालयों से रसोइयों के सेवा अभिलेख एवं आयु संबंधी विवरण अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि शासनादेश मिलते ही समयबद्ध कार्रवाई की जा सके।

    जिला समन्वयक (एमडीएम) दीनदयाल शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से 62 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन अभी तक विभाग को लिखित शासनादेश नहीं मिला है। शासनादेश प्राप्त होते ही उसके अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल सभी रसोइये पूर्ववत अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

    ब्लाॅक वार रसोईया की संख्या

    असमोली ब्लाक में 401 रसोइये तैनात हैं। जबकि बहजोई में 430, बनियाखेड़ा में 468, गुन्नौर में 374, जुनावई में 376, पंवासा में 519, रजपुरा में 432, सम्भल में 476, सम्भल नगर में तीन, चंदौसी नगर में तीन और 42 अन्य परिषदीय स्कूलों में तैनात हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संभल में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक करते ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत; मची चीख-पुकार